फिल्म रिव्यु : अपनी ज़िम्मेदारी से भागता रफ्तार सिंह
फिल्म रिव्यु : अपनी ज़िम्मेदारी से भागता रफ्तार सिंह
Share:

तीन साल बाद फिर से साथ काम करने वाली जोड़ी अक्षय कुमार और प्रभु देवा ने अच्छी फिल्म बनाई है। पहले इनकी फिल्म 'राउडी राठौड़' ने भी अच्छी कमाई की थी। अब दोनों ने 'सिंह इज ब्लिंग' मे साथ काम किया है। यह फिल्म भी दर्शको को पसंद आई है। 

फिल्म मे अक्षय कुमार ने रफ्तार सिंह का किरदार निभाया है। रफ्तार सिंह अपनी माँ का बहुत प्यारा होता है। वह अपने पिता के करीब नहीं होता है वह उनसे बहुत दूर रहता है। रफ्तार अपनी ज़िंदगी मे कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं लेना चाहता है। रफ्तार के पिता उसे अपनी ज़िम्मेदारी का एहसास दिलाने के लिये गोवा भेजते है उसे बोलते है कि तुम गोवा जाकर अपने दोस्तो के साथ नौकरी करना। रफ्तार अपने पिता की बात सुनकर गोवा चला जाता है। फिल्म मे सारा का किरदार एमी जैकसन ने निभाया है। गोवा जाकर रफ्तार सारा से मिलता है और उसे वहा सारा से प्यार हो जाता है।

दोनों मे हिन्दी और इंग्लिश को लेकर बहुत परेशानी होती है रफ्तार को इंग्लिश बोलना नहीं आता है और सारा भी हिन्दी नहीं जानती है। फिल्म मे लारा दत्ता भी होती है जो एमिली का किरदार निभाती है। दोनों की बातों को समझाने के लिये एमिली को रखा जाता है। फिल्म मे बाद मे रफ्तार को पता चलता है कि सारा अपने किसी मकसत से गोवा आई है। सारा रोमानिया चली जाती है उसके पीछे रफ्तार भी चला जाता है।  

फिल्म की कहानी को अच्छा मसाला लगाया गया है। कहानी तो पुरानी है लेकिन इस कहानी मे आपको बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा। इस फिल्म मे अच्छी कॉमेडी की गई है। प्रभु देवा ने पंजाब और गोवा को बहुत अच्छे से दिखाया है। इस फिल्म मे बहुत ही सुंदर सीन शूट किये गए है। अक्षय सिंह का किरदार तो बहुत अच्छे से करते है। इस फिल्म मे भी अक्षय ने अपना किरदार बखूबी निभाया है। फिल्म मे लारा दत्ता की एक्टिंग भी बहुत अच्छी है उनका किरदार आपके चेहरे पर हंसी लेकर आएगा। फिल्म मे एमी ने एक्शन भी किये है। उनके एक्शन देखकर आप उनकी तारीफ किये बिना नहीं रह पाएंगे।  

प्रभु देवा की फिल्म मे अच्छे स्टेप्स भी देखने को मिलेंगे। फिल्म मे जब अक्षय की एंट्री होती है तो कुछ गाने भी सुनाई पड़ते है। फिल्म का पहला भाग तो बहुत अच्छा है लेकिन इंटरवल के बाद फिल्म मे वो मजा नही है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -