B'DAY SPECIAL: सिंगर उदित नारायण 60 साल के हुए
B'DAY SPECIAL: सिंगर उदित नारायण 60 साल के हुए
Share:

बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक गाने देने जाने माने सिंगर उदित नारायण आज अपना 60वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस फेमस सिंगर का जन्म 1 दिसंबर 1955 में नेपाल के सपतारी जिले में हुआ था। उनका पूरा नाम उदित नारायण झा है। उनके पिता का नाम हरे किशना झा और मां का नाम भुवनेश्वरी झा था। उन्होंने, पी.बी. स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की। उदित ने रेडियो नेपाल में मैथिली और नेपाली लोक गाने गाकर अपने करियर की शुरूआत की।

नेपाली फिल्म से करियर की शुरुआत 

उन्होंने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत नेपाली फिल्म ‘सिंदूर’ से की थी। साल 1978 में वह मुंबई आ गए। उन्हें सुपरहिट फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ के गाने रातोंरात स्टार सिंगर बना दिया। इसी फिल्म में गाए ‘पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा’ सॉन्ग के लिए उन्हें पहली बार बेस्ट मेल सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।

अवॉर्ड्स की भरमार

2009 में भारत सरकार द्वारा उदित नारायण को पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा गया था। उन्हें अपनी जादू भरी आवाज की वजह से 3 बार बेस्ट सिंगर का नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। इसके साथ ही उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट सिंगर के 5 अवॉर्ड भी मिले हैं। उन्हें यह अवॉर्ड फिल्म कयामत से कयामत तक, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, राजा हिंदुस्तानी, हम दिल दे चुके सनम, लगान जैसे सुपरहिट फिल्मों के लिए मिले हैं। वह अभी तक 15 हजार सॉन्ग गा चुके हैं।

जब विवाद में रहें 

उदित के जीवन में उस वक्त क़यामत आ गई जब जब रंजना झा ने उन पर धोखाधड़ी और बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने का आरोप लगाया था। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें दोनों बीवियों को साथ रखने का आदेश दिया था। उदित ने दूसरी शादी दीपा नारायण से की है, जो खुद एक सिंगर हैं।  

अरिजीत सिंह का ये फैसला फैन्स को दे सकता है तगड़ा झटका!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -