दुष्कर्म का आरोप लगते ही मंत्री धनंजय मुंडे ने दी सफाई
दुष्कर्म का आरोप लगते ही मंत्री धनंजय मुंडे ने दी सफाई
Share:

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री धनंजय मुंडे इस समय चर्चाओं में आ गए हैं। बीते दिनों ही उन पर एक गंभीर आरोप लगाया गया है। जी दरअसल हाल ही में एक महिला ने उनके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। बताया जा रहा है महिला के द्वारा मुड़े के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाए जाने के बाद से सभी हैरान परेशान नजर आ रहे है। अब इस मामले के बारे में धनंजय मुंडे ने सफाई दी है। हाल ही में उन्होंने कहा है कि, 'महिला उनके खिलाफ यह आरोप इसलिए लगा रही हैं। क्योंकि वह उन्हें किसी साजिश के तहत ब्लैकमेल करना चाहती हैं।'

वैसे हम आपको यह भी बता दें कि जिस महिला ने एनसीपी नेता मुड़े के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया है वह पेशे से सिंगर है। महिला ने कहा है कि 'मुंबई पुलिस में उसने मुंडे के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की है। लेकिन पुलिस उसकी मदद नहीं कर रही है और जांच के नाम पर उसे सिर्फ आश्वासन दे रही है।' बताया जा रहा है महिला ने मुंडे के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस में की गई शिकायत की कॉपी भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है।

अब जब पुलिस से मदद नहीं मिल रही है तो महिला ने इस मामले में एनसीपी प्रमुख शरद पवार, उनकी बेटी सुप्रिया सुले, सीएम उद्धव ठाकरे के साथ ही पूर्व सीएम देवेंद्र फड़नवीस समेत अन्य नेताओं से मदद की गुहार लगाई है। महिला का इन सभी नेताओं से कहना है 'धनंजय मुंडे से उसे जान का खतरा है।'

मंदिर के बाहर बैठा कुत्ता भक्तों को दे रहा आशीर्वाद, वीडियो वायरल

चलती बस में क्लीनर ने किया लड़की के साथ दुष्कर्म, तलाश में जुटी पुलिस

देशभर में बर्ड फ्लू से हड़कंप, कहीं पार्क बंद तो कहीं मुर्गियों को मारने के आदेश

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -