अभिजीत ने प्रियंका चोपड़ा को बताया गद्दार
अभिजीत ने प्रियंका चोपड़ा को बताया गद्दार
Share:

पाकिस्तानी कलाकारों पर बयानबाजी अब तुल पकड़ती जा रही हैें।  पाकिस्तानी  कलाकारों का समर्थन करने वाले बाॅलीवुड कलाकार सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य के निशाने पर आ गए हैं। पाक कलाकारों के फेवर में एक्ट्रेस प्रियंका की टिप्पणी के बाद अभिजीत दा के निशाने पर वह आ गई। अभिजीत ने प्रियंका चोपड़ा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह गद्दार है।

अभिजीत दा ने टवीट्र पर ट्वीट करते हुए लिखा, देशभक्तों अब आप भी इन गद्दारों को सिखाने के लिए तैयार हो जाओ। पीएम मोदी और इंडियन पर ही सब कुछ नहीं छोड़ा जाना चाहिए। हम एक संस्था बनाएंगे और इन गद्दारों को सबक सिखाएंगे। 

अभिजीत ने अनुराग कश्यप और करण जौहर पर भी तीखा हमला किया। उन्होंने दोनों के लिए लिखा, ‘‘पीएम मोदी, बढ़े चलो, बढ़े। पीएम मोदी देश का गौरव है। जो भी एंटी इंडियन बोलेगा, उसे ठोक देंगे।’’

इससे पूर्व अभिजीत ने सलमान खान को भी निशाने पर लिया था। उन्होंने फवाद खान का उदाहरण देते हुए कहा कि सलमान को अपनी देशभक्ति दिखाने में क्यों शर्म आती है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -