तीसरे दिन भी सिम्बा ने तोड़े रिकॉर्ड, अब वीकडेज पर है सभी की निगाहें
तीसरे दिन भी सिम्बा ने तोड़े रिकॉर्ड, अब वीकडेज पर है सभी की निगाहें
Share:

सिम्बा साल के आखिर में बॉलीवुड को तोहफा दे गया। पहले ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान फिर जीरो के फ्लॉप हो जाने से टिकट खिड़की पर सूखा सा पड़ा रहा। दोनों खान की फिल्में भले ना चलीं लेकिन रणवीर सिंह ने कमाल कर दिखाया। जानकारी के मुताबिक फिल्म को क्रिटिक्स ने तो सराहा अब दर्शकों का भी खूब प्यार मिल रहा है। न्यू ईयर की छुट्टियों में फिल्म को और फायदा मिलने की उम्मीद है।

अपनी फीस के मामले में कभी समझौता नहीं करती दीपिका पादुकोण

वीकडेज पर टीकी निगाहें  

प्राप्त जानकारी अनुसार फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श की माने तो 'दूसरे दिन भी सिम्बा की दहाड़ जारी है शुक्रवार को फिल्म ने 20.72 करोड़ तो वहीं शनिवार को 23.33 करोड़ रुपये जुटाए। इस तरह दो दिन में इसने 44.05 करोड़ का बिजनेस किया। वही यदि बॉक्स ऑफिस इंडिया की बात करें तो रविवार को सिम्बा ने बंपर कलेक्शन किया और 31 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। तीन दिन में ही फिल्म ने कुल 76 करोड़ का बिजनेस कर लिया। ऐसे में अब वीकडेज पर सभी की निगाहें हैं। 

सेलेब्स कर रहे हैं कादर खान की सलामती की दुआ, हालत अब भी नाजुक

जानकारी के लिए बता दें करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी सिम्बा में रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान और सोनू सूद का अहम रोल है। फिल्म में अजय देवगन कैमियो रोल में हैं। जो सिंघम का किरदार निभा रहे हैं। सारा की यह इस साल की दूसरी फिल्म है। सिम्बा साउथ की सुपरहिट फिल्म टेम्पर की रीमेक है। 

सोशल मीडिया पर चली अभिनेता कादर खान के निधन की खबरें, बेटे ने किया खंडन

शाहरुख खान ने चुराया इस महँगी कार का टायर, वजह जानकर दंग रह जाएंगे

सारा अली खान की सेक्सी तस्वीरों ने मचाया कोहराम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -