सिंहस्थ चित्र ध्वनि महोत्सव के साथ ताजा होगी सिंहस्थ की यादें
सिंहस्थ चित्र ध्वनि महोत्सव के साथ ताजा होगी सिंहस्थ की यादें
Share:

उज्जैन : सिंहस्थ-2016 के लगभग एक वर्ष बीतने के बाद शहर में फिर से सिंहस्थ की यादें ताजा होगी। सिंहस्थ की यादों आैर उससे जुड़े कई बिंदुओं को एकत्रित करते हुए इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरीटेज (इंटेक) की ओर से जयतु सिंहस्थ नाम से पहली रिसर्च फिल्म तैयार की गई है। 13 मई को विक्रम कीर्ति मंदिर में सिंहस्थ चित्र ध्वनि महोत्सव के साथ इस फिल्म का प्रदर्शन हुआ। इसमें सिंहस्थ से जुड़ी यादों को दर्शक एक बार फिर से महसूस कर सके। 
इंटेक के चेप्टर संयोजक डॉ. दीपेंद्र शर्मा (धार) ने बताया इंटेक मूर्त आैर अमूर्त कलाओं को संरक्षित करने के साथ शिक्षा आैर सूचीकरण का कार्य पूरे देशभर में करती है। इसी तारतम्य में सिंहस्थ का पुनरावलोकन करने के लिए एक फिल्म जयतु सिंहस्थ का निर्माण किया गया है। कुल 33 मिनट की अवधि वाली इस फिल्म में सिंहस्थ से जुड़ी कई यादों के साथ कई ऐसे सवालों के जवाब भी दर्शकों को मिल सकेंगे, जो सिंहस्थ से संबंधित हैं। 

सिंहस्थ मेला प्राधिकरण के सहयोग से 13 मई की शाम विक्रम कीर्ति मंदिर में इसका पहला नि:शुल्क प्रदर्शन किया गया। डॉ. शर्मा के मुताबिक सिंहस्थ के एक वर्ष होने पर चित्र ध्वनि महोत्सव नाम से यह कार्यक्रम प्रायोजित हुआ। इसमें फिल्म प्रदर्शन के अलावा कई विशेषज्ञों के व्याख्यान भी हुए। शाम 7.05 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में इंटेक नई दिल्ली के अध्यक्ष एवं रिटायर्ड मेजर जनरल एलके गुप्ता, रिटायर्ड आईएएस व इंटेक नई दिल्ली के सदस्य सचिव सीटी मिश्रा, इंटेक के महाराष्ट्र राज्य संयोजक अशोकचंद्र ठाकुर, राजगढ़ के समाजसेवी सुरेश तांतेड़ के अलावा महापौर मीना जोनवाल व यूडीए अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल ने अपने विचार रखें।

सिंहस्थ में उपयोग की गई पाइप लाइन को सभी जिलों में बराबर बांटने के निर्देश

वैशाख पूर्णिमा पर बन रहे सिंहस्थ के 10 में से 9 महायोग

ताजी होंगी ‘‘यादें सिंहस्थ की’’ भजन संध्या का आयोजन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -