सिंहस्थ कुंभ: पंचक्रोशी मार्ग पर होगा ग्रामीण पर्यटन केंद्र का निर्माण
सिंहस्थ कुंभ: पंचक्रोशी मार्ग पर होगा ग्रामीण पर्यटन केंद्र का निर्माण
Share:

मध्य प्रदेश की पावन नगरी उज्जैन में आने वाले अगले वर्ष में शुरू होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेला की तैयारियां बड़े जोरो-शोरो से हो रही हैं। इस कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंचक्रोशी मार्ग पर चार स्थानों पर ग्रामीण पर्यटन केंद्र निर्मित किए जा रहे हैं।

शासन के मुताबिक बताया जा रहा है कि इस सिंहस्थ कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों और अन्य लोगों की सुविधाओं के विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में पंचक्रोशी मार्ग पर ग्रामीण पर्यटन केंद्र बनाए जा रहे हैं, जो केंद्र जनवरी 2016 में बनकर तैयार हो जाएंगे। 

कुंभ के लिए अन्य कार्यों को लेकर बड़ी उत्सुकता के साथ बढे कदम -

बताया गया है कि वन विभाग द्वारा पंचक्रोशी मार्ग पर 61 हजार 434 पौधे रोपित किए गए हैं। वहीं विभाग द्वारा मेला क्षेत्र में लकड़ी के अस्थाई डिपो बनाए जाएंगे। इन डिपो के माध्यम से श्रद्घालुओं को जलाऊ लकड़ी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही साथ साधुओं को धूनी रमाने के लिए भरपूर लकड़ी की भी व्यवस्था की जा रही है.

मेला आयोजकों की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि मेला क्षेत्र में भूमि आवंटन की प्रक्रिया ऑनलाइन भी की जा रही है। मेला कार्यालय द्वारा भू-खण्ड स्वीकृति की स्थिति की जानकारी भी ऑनलाइन भेजी जा रही है। इसके लिए आवेदक द्वारा अपने आवेदन में ई-मेल आईडी की जानकारी देना आवश्यक है।

इस सिंहस्थ कुंभ को लेकर लोगों के अंदर बड़ी उत्सुकता के साथ कार्य करने की झलक दिखाई दे रही है इस मेले परिषर में बहुत से सुविधा केंद्र स्थापित किये जा रहे है .

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -