उज्जैन : जनसम्पर्क विभाग द्वारा मालवा के स्थानीय लेखकों की उन रचनाओं का संग्रह किया जायेगा, जो सिंहस्थ पर आधारित हैं। सप्तपुरियों में से एक उज्जैयनी पर केन्द्रित रचनाओं को भी आमंत्रित किया जायेगा। आमंत्रित आलेखों, कविता, कहानी, ललित-निबंध, उज्जैन व पौराणिक चरित्रों पर मोनोग्राफ इत्यादि का संकलन कर उन्हें प्रकाशन हेतु चयन किया जायेगा। चयन हेतु स्थानीय विद्वानों का एक विद्वत-मण्डल बनाया जायेगा।
चयनित सामग्री जनसम्पर्क विभाग द्वारा बनवाई गई सिंहस्थ की वेब साइट और सोशल मीडिया में भी अपलोड की जायेगी। संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय द्वारा स्थानीय विद्वानों की सूची तैयार की जा रही है। शीघ्र ही संभागायुक्त डॉ.रवीन्द्र पस्तोर की अध्यक्षता में इनकी एक बैठक भी रखी जायेगी। इस संबंध में संयुक्त संचालक जनसम्पर्क डॉ. आर. आर. पटेल ने बतया है कि इससे स्थानीय लेखक मण्डल में सिंहस्थ के लिए प्रतिबंध्दता एवं वातावरण का निर्माण होगा।