स्प्लिट्सविला से लेकर बिग बॉस तक... कुछ ऐसा रहा सिम्बा नागपाल का करियर
स्प्लिट्सविला से लेकर बिग बॉस तक... कुछ ऐसा रहा सिम्बा नागपाल का करियर
Share:

टेलीविज़न के जाने माने मशहूर अभिनेता सिम्बा नागपाल आज अपना जन्मदिन मना रहे है, सिम्बा नागपाल अपनी गुड लुक्स और बेहतरीन फिजिक्स के लिए जाने जाते हैं। आइए आज सिम्बा नागपाल के जन्मदिन पर आपको बताते हैं टीवी के मोस्ट हैंडसम एक्टर्स में शुमार सिम्बा नागपाल से जुड़े अहम किस्से... 

स्प्लिट्सविला से शुरू किया करियर:-
दिल्ली में जन्मे सिम्बा नागपाल अपनी पढ़ाई पूरी होने के पश्चात् सपनों के शहर मुंबई आ गए थे, यहां उन्होंने अपने करियर का आरम्भ एमटीवी के डेटिंग रियलिटी शो स्प्लिट्सविला से किया था। इस शो में सिम्बा के गुड लुक्स और उनकी फिजिक्स की काफी प्रशंसा की गई थी। शो के चलते सिम्बा की बॉडी को सलमान खान से भी कंपेयर किया गया था। सिम्बा के लुक्स और उनकी बेहतरीन पर्सनालिटी से इंप्रेस होकर शो में अधिकतर लड़कियां उनके साथ कनेक्शन बनाना चाहती थीं। शो में सिम्बा कई लड़कियों के साथ कनेक्शन बनाते हुए भी दिखाई दिए थे, मगर किसी के साथ भी उनका कनेक्शन लंबा चल नहीं पाया था। स्प्लिट्सविला के पश्चात् सिम्बा रोडीज में भी सम्मिलितहुए थे। किन्तु इस शो में उनकी जर्नी बहुत जल्दी खत्म हो गई थी। 

सिम्बा को कम वक़्त में ही टेलीविज़न के पॉपुलर शो शक्ति असतित्व के एहसास की में ब्रेक मिला। इस शो में सिम्बा लीड एक्टर के तौर पर दिखाई दिए। इस शो से सिम्बा को एक्टर के तौर पर विशेष पहचान मिली। सिम्बा बिग बॉस 15 में भी नजर आ चुके है यहाँ उनका सफर ज्यादा दिनों तक नहीं चला लेकिन उनकी लोकप्रियता भारी इजाफा हुआ। फ़िलहाल सिम्बा एकता कपूर के सीरियल नागिन 6 में लीड किरदार में नजर आ रहे है सिम्बा इस सीरियल में तेजस्वी प्रकाश के अपोसिट नजर आ रहे है इस सीरियल में उनके किरदार को फैंस बेहद पसंद कर रहे है।   

'अगला MMS इसके साथ आएगा', अंजलि अरोड़ा का नया वीडियो देख बोले लोग

VIDEO! 'मैंने पायल है छनकाई' पर महिला ने मटकाई जमकर कमर, देखकर इम्प्रेस हुई नेहा कक्कड़

'मैं उस कमरे में अकेली ही थी, जब...', इस मशहूर एक्ट्रेस ने खोला बॉलीवुड का काला-चिट्ठा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -