सिक्किम बना देश का पहला पूर्ण जैविक राज्य
सिक्किम बना देश का पहला पूर्ण जैविक राज्य
Share:

गंगटोक : पूर्वोत्तर राज्य के तहत आने वाले सिक्क्मि देश का पहला पूर्ण जैविक राज्य बन गया है। सिक्किम की इस स्थिति को बहुत सराहा जा रहा है। दरअसल इस राज्य की करीब 75 हजार हेक्टेयर भूमि जैविक खेल हेतु योग्य है। सिक्किम देश का पूर्ण जैविक राज्य बन गया है। 18 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस राज्य के जैविक राज्य होने की घोषणा करेंगे। गंगटोक में होने वाले सतत कृषि सम्मेलन में औपचारिक तौर पर इसकी घोषणा की गई है।

सिक्किम जैविक मिशन के कार्यकारी निदेशक डाॅ. आनबालागन ने बताया कि दिसंबर के अंत में उन्होंने पूर्व जैविक राज्य का दर्जा प्राप्त कर लिया है। उनका कहना था क जैविक उत्पाद हेतु राष्ट्रीय कार्यक्रम में निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार विभिन्न प्रक्रियाओं और सिद्धांतों को लागू कर लगभग 75 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि को क्रमिक रूप से प्रमाणिक जैविक भूमि में बदल दिया गया।

इस राज्य के जैविक बन जाने के बाद यहां पर्यटन बढने की पूरी संभावना है। उललेखनीय है कि 12 वर्ष पूर्व ही चामलिंग के नेतृत्व में सरकार ने सिक्किम को जैविक कृषि राज्य बनाने को लेकर जानकारी दी थी। इसके साथ ही इस दिशा में प्रयास होने लगे। इन प्रयासों को रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग और उनके विक्रय को हतोत्साहित किया गया। इसके लिए इन पर प्रतिबंध भी लगाए गए। इनके स्थान पर किसानों को जैविक खेती को लेकर प्रोत्साहित किया गया। इसके बाद धीरे - धीरे यह राज्य जैविक खेती में अग्रणी हो गया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -