किसानों के लिए क्या है मोदी सरकार का प्लान, सिक्किम के गवर्नर ने किया खुलासा
किसानों के लिए क्या है मोदी सरकार का प्लान, सिक्किम के गवर्नर ने किया खुलासा
Share:

गंगटोक: सिक्किम के गवर्नर गंगा प्रसाद ने कहा है कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी हर हाल में किसानों की आमदन बढ़ाना चाहते हैं। देश की अर्थव्यवस्था में किसानों की भी अहम् भूमिका है। अगर किसानों की आमदन नहीं बढ़ेगी तो देश में खुशहाली नहीं आएगी। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार ने किसानों की आमदनी दोगुनी करने की बात कही है। 

उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का सपना वर्ष 2025 तक देश की इकॉनमी को 5 ट्रिलियन डॉलर करने की है। इस टारगेट को हासिल करने में कृषि और किसानों का भी बहुत बड़ा योगदान होगा। सिक्किम के गवर्नर गंगा प्रसाद शुक्रवार को शहर के एक होटल में भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग परिसंघ एसोचैम द्वारा आयोजित किए गए एक विशेष सेमिनार में बोल रहे थे। एसोचैम ने इस सेमिनार का आयोजन सिक्किम के जैविक खाद्य प्रसंस्करण को एक अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए किया है।

सेमिनार को संबोधित करते हुए गवर्नर ने आगे कहा कि सिक्किम देश का पहला जैविक प्रदेश है। यहाँ जैविक खेती की जाती है। सिक्किम ने इस मामले में देश को एक नई दिशा दिखाई  है। पूरे देश में जैविक खेती को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। किसान कड़ी मेहनत कर फसल उगाते हैं। किन्तु उन्हें इसकी उचित कीमत नहीं मिलती है। केंद्र सरकार किसानों को उनकी फसल का उचित दाम दिलाने की दिशा में काम कर रही है।

तिरंगा फहराने से पहले जान लें यह नियम

NRC के समर्थन में उतरे राज ठाकरे, 9 फरवरी को मुंबई में रैली निकालेगी MNS

क्या आप जानते हैं 26 जनवरी और 15 अगस्त को झंडा फहराने में अंतर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -