पाकिस्तान में एक और सिख लड़की का अपहरण, जबरन इस्लाम में धर्मान्तरण, फिर निकाह
पाकिस्तान में एक और सिख लड़की का अपहरण, जबरन इस्लाम में धर्मान्तरण, फिर निकाह
Share:

लाहौर: पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब पडोसी मुल्क में एक और सिख लड़की का अपहरण कर  उसका धर्म परिवर्तन कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, लड़की ने धर्म परिवर्तन के बाद एक स्थानीय मुस्लिम लड़के के साथ निकाह कर लिया है। 22 वर्षीय इस लड़की का नाम, पता और परिवार की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

ऐसे ही गत वर्ष, ननकाना में गुरुद्वारा तंबू साहिब के मुख्य ग्रंथी की बेटी का अपहरण कर लिया गया था। दबाव में आकर लड़की ने इस्लाम  कबूल कर लिया था और इस मुस्लिम लड़के के साथ निकाह भी कर लिया था। इस घटना के बाद ननकाना साहिब में कई दिनों तक जमकर हंगामा मचा था। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 22 वर्षीय लड़की घर से किसी काम से बाहर गई थी, जिसके बाद वापस नहीं लौटी। ये घटना हासन अब्दाल इलाके से सामने आई है, जो पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से 40 किमी दूरी पर है। डीएसपी राजा फैयाज उल हसन ने कहा कि पीड़िता के पिता ने स्थानीय पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, लड़की की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि लड़की ने घटना के कुछ दिनों के बाद अपने परिवार वालों के एक सन्देश भेजा था कि उसने अपनी मर्जी से इस्लाम स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही लड़की ने अपनी शादी की जानकारी भी परिवार वालों को दी थी। वहीं,  पुलिस अब तक लड़की की तलाश में ही लगी हुई है ताकि उसका बयान दर्ज किया जा सके।

ग्रेटर मैनचेस्टर में बढ़ रहे है कोरोना के मामले

ब्रिटेन में जल्द ही होगा गर्मी का आगमन

ऑस्ट्रेलिया के इस शहर में कोरोना ने पकड़ी रफ़्तार, सामने आये नए मामले

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -