'पंजाब में AAP को वोट दो, वही खालिस्तान दिलवा सकती है ..', SFJ के नाम से लेटर हुआ वायरल
'पंजाब में AAP को वोट दो, वही खालिस्तान दिलवा सकती है ..', SFJ के नाम से लेटर हुआ वायरल
Share:

अमृतसर: पंजाब विधानसभा चुनाव से एन पहले 17 फरवरी को प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के नाम से सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हो रहा है। इसमें आम आदमी पार्टी (AAP) के पंजाब में CM फेस भगवंत मान को समर्थन देने की बात कही गई थी। गुरपतवंत सिंह पन्नू के नाम से पंजाबी भाषा में जारी किए गए इस पत्र में लिखा है कि, 'हम सिख फॉर जस्टिस के सभी सदस्य पंजाब विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी के भगवंत मान को अपना समर्थन देने का ऐलान करते हैं। यह चुनाव बेहद महत्वपूर्ण हैं। यदि पंजाब में AAP की सरकार बनती है, तो हमें हमारे खालिस्तान के लक्ष्य को पाने में आसानी होगी। 

पत्र में आगे लिखा है कि 'हमने 2017 के चुनावों में भी AAP का समर्थन किया था। केवल AAP ही है, जो हमारे टारगेट को पूरा करवा सकती है। उन्हें वोट दे कर हमें मजबूत करें।' हालांकि,  पत्र वारयल होने के बाद पन्नू ने फ़ौरन वीडियो जारी करते हुए इसे फर्जी बताया है। पन्नू ने अपने वीडियो में कहा कि, 'यह पत्र फर्जी है और SFJ ने किसी भी सियासी दल को अपना समर्थन नहीं दिया है। इसे AAP और भगवंत मान ने वायरल किया है। SFJ भारत के संविधान और सियासी दलों पर यकीन नहीं करता है।'

 

पन्नू ने यह भी कहा कि 'हमारा टारगेट पंजाब को भारत से अलग करना है। इसके लिए जल्द ही जनमत संग्रह और मतदान भी करवाया जाएगा। AAP पार्टी के झूठ से दूर रहो। मैं भगवंत मान और केजरीवाल को चेतावनी देता हूँ। चाहे इंदिरा हों, मोदी हों या केजरीवाल, जो भी दिल्ली से आएगा, उसका विरोध किया जाएगा। मैं हर किसी से चुनावों के बूथ पर खालिस्तानी ध्वज लहराने की माँग करता हूँ।'

CM केजरीवाल, ये कैसी समानता ? मौलानाओं को 17 हज़ार वेतन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 3 माह से सैलरी नहीं ?

खालिस्तानी समर्थक हैं केजरीवाल ? दावा करने वाले कुमार विश्वास की सुरक्षा को ख़तरा, गृह मंत्रालय की बैठक

पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने दिखाए तीखे तेवर, बोले- मैं कांग्रेस में किराएदार नहीं, हिस्सेदार हूँ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -