साउथ के इस मशहूर सुपरस्टार को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड
साउथ के इस मशहूर सुपरस्टार को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड
Share:

दक्षिण भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मतलब Siima Awards 2021 का कल यानी शनिवार को आयोजन हुआ। यह आयोजन हैदराबाद में हुआ था। इस पुरस्कार कार्यक्रम में दक्षिण भारतीय फिल्म जगत के सभी दिग्गज सम्मिलित हुए। फिर वो चाहे तमिल इंडस्ट्री के हो या फिर कन्नड़ के। मशहूर सुपरस्टार महेश बाबू को अपनी फिल्म महर्षी के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड प्राप्त हुआ, तो वहीं नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना ने फिल्म डियर कॉमरेड के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार अपने नाम किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by SIIMA (@siimawards)

वही इस पुरस्कार इवेंट में किस श्रेणी में किस सेलिब्रेटी ने पुरस्कार जीता, यदि ये आप अभी तक नहीं जान पाए हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। इस खबर में हम आपको Siima पुरस्कार जीतने वाले सभी स्टार्स की सूची शेयर कर रहे हैं। शायद इनमें आपका पसंदीदा कलाकार भी सम्मिलित हो। तो चलिए जानते हैं किस-किसने जीता Siima अवॉर्ड…

यहां पढ़िए- Siima Award Winners की पूरी सूची:-
1- धनुष की फिल्म असुरन के लिए बेस्ट डायरेक्टर (तमिल) का अवॉर्ड वेट्रीमारन ने जीता।
2- अवने श्रीमन्नारायण के लिए रक्षित शेट्टी को लीडिंग रोल – क्रिटिक्स (कन्नड़) का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड प्राप्त हुआ।
3- यजमन के लिए हरि कृष्णा और पोन कुमारन को बेस्ट डायरेक्टर (कन्नड़) का अवॉर्ड।
4- गैंग लीडर के लिए तेलुगु सुपरस्टार नानी को लीडिंग रोल – क्रिटिक्स (तेलुगु) का बेस्ट अवॉर्ड प्राप्त हुआ।
5- जल्लीकट्टू के लिए लीजो जॉस ने बेस्ट डायरेक्टर (मलयालम) का अवॉर्ड अपने नाम किया।
6- महेश बाबू की फिल्म महर्षी के लिए वामसी को बेस्ट डायरेक्टर (तेलुगु) का अवॉर्ड दिया गया।
7- यजमन के लिए साधू कोकिला को कॉमेडी रोल (कन्नड़) के लिए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला।
8- Kettiyolaanu Ente Malakha के लिए बैसिल जॉसेफ को कॉमेडी रोल (मलयालम) के बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से सम्मानित किया।
9- वहीं, तेलुगु भाषा में कॉमेडी रोल के लिए राजू गारु गधी 3 के लिए अजय घोषा ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड प्राप्त किया।
10- आयुष्मान भव के लिए रचिता राम को लीडिंग रोल (कन्नड़) का बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला।
11- भराते फिल्म में अपनी शानदार नकारात्मक भूमिका निभाने के लिए साईकुमार को बेस्ट नकारात्मक रोल (कन्नड़) एक्टर का अवॉर्ड मिला।
12- गैंग लीडर के लिए नकारात्मक रोल (तेलुगु) का अवॉर्ड कार्तिकेय ने अपने नाम किया।
13- मलयालम भाषा में नकारात्मक रोल का अवॉर्ड शिने टॉम ने जीता। यह उन्हें अपनी फिल्म इश्क के लिए मिला था।
14- कैथी में नकारात्मक रोल () निभाने के लिए अर्जुन दास को अवॉर्ड मिला।
15- लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिग्गज अभिनेत्री शीला को दिया गया।
16- एफ 2 के लिए एंटरटेनमेंट ऑफ द ईयर का खिताब (तेलुगु) अनिल रविपुडी ने अपने नाम किया।
17- जर्सी और गैंग लीडर के लिए एंटरटेनमेंट ऑफ द ईयर (तेलुगु) अवॉर्ड नानी को दिया गया।
18- डियर कॉमरेड के लिए लीडिंग रोल – क्रिटिक्स (तेलुगु) का बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना को।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by SIIMA (@siimawards)

झारखंड :7 लड़कियों की डूबने से मौत, PM और राष्ट्रपति ने जताया दुःख

अभिनय ही नहीं निर्देशन भी कर चुके है वेन्नेला किशोर कुमार

आज महंगा हुआ या सस्ता, जानिए क्या है पेट्रोल-डीजल का दाम?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -