फैंस को दिसंबर 2021 में शादी कर सरप्राइज देने वाले थे Sidnaaz, हो चुकी थी सगाई!
फैंस को दिसंबर 2021 में शादी कर सरप्राइज देने वाले थे Sidnaaz, हो चुकी थी सगाई!
Share:

टीवी इंडस्ट्री में धमाल मचाने वाले सिद्धार्थ शुक्ला अब नहीं रहे। उनके आकस्मिक निधन ने उनके परिवारवालों को सदमा दे दिया है लेकिन सबसे बड़ा झटका लगा पंजाबी अदाकारा शहनाज को। अदाकारा अब अकेली रह गईं हैं और उन्हें बहुत बड़ा धक्का लगा है। अब तक शहनाज गिल का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीँ अब एक बड़ी खबर सामने आई है। जी दरअसल कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार सिडनाज शादी करने वाले थे। एक मशहूर वेबसाइट की रिपोर्ट में यह बताया गया है कि दोनों शादी करने वाले थे, हालाँकि दोनों ने इस बारे में अब तक कुछ नहीं कहा था। खबरों के अनुसार सिडनाज इस साल दिसंबर में शादी करने वाले थे और दोनों की सगाई पहले ही हो चुकी थी।

दोनों इन दिनों अपनी वेडिंग डे की तैयारी कर रहे थे लेकिन बीच में यह हादसा हो गया। एक रिपोर्ट में यह कहा जा रहा है कि सिडनाज ने शादी के बारे में अपनी फैमिली को बताया था और इसी के चलते सभी तैयारी में व्यस्त थे। केवल यही नहीं बल्कि मुंबई के एक होटल के साथ रूम, बैंक्वेट, और दूसरी सर्विसेज को लेकर उनकी बातचीत भी चल रही थी। मिली जानकारी के तहत सिडनाज की शादी 3 दिनों के इवेंट में होने वाली थी लेकिन इन सभी के बीच सिद्धार्थ शुक्ला सभी को छोड़कर चले गए।

इससे शहनाज के सपने टूट गए और वह अकेली रह गईं। अब सिद्धार्थ और शहनाज कभी एक बंधन में नहीं बंध पाएंगे। दोनों को जोड़ी टूट गई है और इसे टूटता देख फैंस की आंखें नम हैं। वहीँ बात करें सिद्धार्थ और शहनाज की शादी करने की खबरों के बारे में तो इसमें कितनी सच्चाई है इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता क्योंकि अब तक इसकी कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है।

SBI ग्राहक हो जाएं सावधान, आज 3 घंटे बंद रहेंगी ये सेवाएं

'रोका तो तोड़कर जाएंगे।।।,' मुज़फ्फरनगर किसान महापंचायत के लिए राकेश टिकैत ने भरी हुंकार

सचिन-द्रविड़ के क्लब में शामिल हुए रोहित शर्मा, हासिल किया ये ख़ास मुकाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -