टूटी बालिका वधु की जोड़ी, प्रत्युषा ने की आत्महत्या तो सिद्धार्थ को आया कार्डियक अरेस्ट
टूटी बालिका वधु की जोड़ी, प्रत्युषा ने की आत्महत्या तो सिद्धार्थ को आया कार्डियक अरेस्ट
Share:

टीवी के पॉपुलर सीरियल 'बालिका वधु' को तो आप सभी ने देखा ही होगा। इस शो में नजर आए अविका गौर ने छोटी आनंदी का किरदार निभाया था, जबकि प्रत्युषा बनर्जी बड़ी आनंदी की भूमिका में नजर आई थीं। शो में प्रत्युषा बनर्जी को हर किसी ने प्यार दिया था, हालाँकि अब प्रत्युषा बनर्जी इस दुनिया में नहीं है। वहीँ शो में उनके अपोजिट नजर आए थे सिद्धार्थ शुक्ला। जी हाँ और आज सिद्धार्थ शुक्ला का भी निधन हो गया है। शो में सिद्धार्थ शुक्ला ने शिव का किरदार निभाया था। अब आज YAANI 2 सिंतबर को सिद्धार्थ शुक्ला का कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया।

जी दरअसल मुंबई के कूपर अस्पताल में यह दावा किया जा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला ने कुछ दवाएं खाई थीं। वहीँ जब वह अस्पताल लेकर आए गए तब तक वह दम तोड़ चुके थे। अब इस समय बॉडी का पोस्टमार्टम जारी है। वहीँ बात करें प्रत्युषा बनर्जी के बारे में तो उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। उनकी आत्महत्या की खबर से पूरा मनोरंजन जगत सदमे में था। आपको बता दें कि उनकी मौत के लिए कुछ लोग उनके बॉयफ्रेंड को जिम्मेदार ठहराते हैं और कुछ लोगों का यह मानना है कि प्रत्युषा ने यह कदम खराब करियर की वजह से उठाया था। वैसे उस दौरान घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया जा सका था इस वजह से कुछ साफ़ नहीं हो सका।

वहीँ दूसरी तरफ मौत के कारणों में यह भी बताया गया था कि प्रत्यूषा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शुरुआती गर्भावस्था के संकेत मिले थे, लेकिन कुछ भी पुष्टि नहीं हुई। फिलहाल सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से कई लोग कह रहे हैं अब बालिका वधु की जोड़ी टूट गई। शो में सिद्धार्थ शुक्ला और प्रत्युषा ने दमदार किरदार निभाए थे और अब दोनों ही इस दुनिया में नहीं रहे।

दक्षिण मध्य रेलवे विजयवाड़ा डिवीजन को मिली ये बड़ी उपलब्धि

सिद्धार्थ शुक्ला को थी नशे की लत, 2 सालों तक।।।

बिहार में रेलवे ब्रिज पर पहुंचा बाढ़ का पानी, 14 ट्रेनें रद्द।।। यहाँ देखें पूरी सूची

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -