वायरल हुआ सिद्धार्थ-शहनाज का ये वीडियो, फैंस की आँखे हुई नम
वायरल हुआ सिद्धार्थ-शहनाज का ये वीडियो, फैंस की आँखे हुई नम
Share:

टेलीविज़न जगत के जाने माने मशहूर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला एवं एक्ट्रेस शहनाज गिल की जोड़ी पर प्रशंसक हमेशा से प्यार लुटाते आए हैं। सिद्धार्थ के देहांत के पश्चात् शहनाज की ओर प्रशंसकों का सपोर्ट दिखने को मिला था। आज भी दोनों की जोड़ी को पसंद किया जाता है। प्रशंसक आज भी सिद्धार्थ शुक्ला को याद करते रहते हैं। रविवार, 12 दिसंबर को सिद्धार्थ शुक्ला की बर्थ एनिवर्सरी पर उनकी कई पुरानी वीडियो वायरल रही हैं। 

वही यह वीडियो सिद्धार्थ शुक्ला के बीते बर्थडे की है। वीडियो में शहनाज, सिद्धार्थ को बर्थडे की शुभकामनाएं देते हुए कह रही हैं- हैप्पी बर्थडे सिद्धार्थ। सिद्धार्थ बोलते हैं- अच्छा ऐसा है क्या, थैंक यू। शहनाज की यह वीडियो प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रही है। कमेंट बॉक्स में प्रशंसक निरंतर सिद्धार्थ को मिस कर रहे हैं। साथ ही अभिनेता के दुनिया में ना होने के बाद उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक प्रशंसक ने लिखा- 'आप जहां भी हो खुश रहो।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by SidNaaz (@sidnaaz_forever12)

हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला की याद में 'तू यहीं है' सांग रिलीज किया गया था। इस सांग के वीडियो में शहनाज गिल, सिद्धार्थ को याद करती दिखाई दी थी। सांग में सिद्धार्थ की कई वीडियो, फोटो एवं शहनाज के साथ यादों को दिखाया गया था। सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के पश्चात् शहनाज कई दिनों तक सोशल मीडिया से गायब थीं। इस सांग की रिलीज के साथ शहनाज गिल ने वापसी की थी। 

प्रोड्यूसर की धोखाधड़ी का शिकार हो गई थी ये मशहूर अदाकारा, बेचना पड़ा था घर

मेहँदी सेरेमनी में झूमकर नाचीं अंकिता लोखंडे, सामने आईं तस्वीरें और वीडियो

कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी है आशिया काजी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -