कहीं आप भी तो नहीं खा रहे ज्यादा घी, होते हैं बड़े गंभीर नुकसान
कहीं आप भी तो नहीं खा रहे ज्यादा घी, होते हैं बड़े गंभीर नुकसान
Share:

आज के समय में घी खाना बहुत जरुरी है क्योंकि घी इम्युनिटी को मजबूत करता है और साथ ही शरीर को मजबूत बनाता है। हालाँकि आज हम आपको बताने जा रहे हैं घी खाने से होने वाले नुकसान जो आप शादी ही जानते होंगे। सबसे पहले तो हम आपको यह बता दें कि भारत में पुराने समय से दूध और उससे बने उत्पादों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जैसे – दही, मक्खन व मावा आदि। इन्हीं में से एक है घी, जिसे दूध से निकाले गए मक्खन या मलाई को गर्म करके बनाया जाता है। जी हाँ और भारत में इसका उपयोग तेल के स्थान पर भी किया जाता है। कई लोग रोटी, लड्डू व गुलाब जामुन जैसे पकवानों में घी का इस्तेमाल करते हैं। वहीं इसके अलावा घी का उपयोग कई औषधीय गुणों के कारण दवाओं में भी किया जाता है। अब आइए जानते हैं घी से होने वाले नुकसान।

घी के नुकसान –

घी में विटामिन ए की अच्छी मात्रा पाई जाती है। हालाँकि विटामिन ए का अधिक मात्रा में सेवन करने से सिरदर्द, भूख में कमी और उल्टी के साथ-साथ श्वास नली के जाम होने का खतरा हो सकता है।
 आप सभी को बता दें कि घी के ज्यादा सेवन से शरीर में उच्च स्तर के सैचुरेटेट फैटी एसिड और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ सकती है, इनकी बड़ी हुई मात्रा को हृदय रोगों के लिए हानिकारक माना गया है।
 कहा जाता है अधिक मात्रा में किया गया घी का सेवन अपच और दस्त की समस्या का कारण बन सकता है।
 आपको बता दें कि घी की तासीर गर्म होती है इसलिए अधिक सेवन शरीर में गर्मी बढ़ा सकता है।

 आपको हम यह भी बता दें कि घी के साथ शहद का उपयोग नहीं करना चाहिए। जी दरअसल ऐसा इसलिए क्योंकि इन दोनों का मिश्रण नकारात्मक परिणाम दे सकता है।

सोयाबीन में होता है मांस से अधिक प्रोटीन, जानिए खाने के फायदे

फाइजर की ओमिक्रॉन वैक्सीन मार्च तक तैयार हो सकती है: सीईओ अल्बर्ट बोरला

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज COVID-19 पर मीडिया को संबोधित करेंगे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -