गर्मी में खाने लगे हैं आइसक्रीम तो पहले पढ़ लीजिये फायदे और नुकसान
गर्मी में खाने लगे हैं आइसक्रीम तो पहले पढ़ लीजिये फायदे और नुकसान
Share:

गर्मी का मौसम चल रहा है और इस मौसम में लोग जमकर आइसक्रीम खाते हैं। गर्मी में आइसक्रीम बड़ी अच्छी लगती है क्योंकि वह ठंडी होती है हालाँकि इसका अधिक सेवन स्वास्थ्य संबंधित कई समस्याओं को भी जन्म दे सकता है। जी हाँ, कई लोग एक दिन में 3-4 आइसक्रीम खा जाते हैं जो सेहत को नुकसान पहुंचाता है। जी दरअसल आइसक्रीम में दूध, चॉकलेट, कई तरह के ड्राई फ्रूट्स, चेरी आदि का इस्तेमाल होता है, जो कई सेहत लाभ भी पहुंचाते हैं, हालाँकि अधिक आइसक्रीम खाने से आपको बड़े नुकसान हो सकते हैं, और आज हम आपको उन्ही के बारे में बताने जा रहे हैं।

आइसक्रीम खाने के नुकसान-

वजन बढ़ाए- सामने आने वाली एक रिपोर्ट के अनुसार, आइसक्रीम में शुगर, कैलोरी, फैट होता है, जो सेहत के लिए हेल्दी नहीं होते हैं। जी हाँ और इसको अधिक खाने से मोटापा, हृदय रोग के होने का जोखिम रहता है। जी हाँ, अगर आप एक दिन में दो से तीन आइसक्रीम खाते हैं, तो शरीर में 1000 कैलोरी से भी अधिक जाती है, जो वजन बढ़ाने के लिए काफी है।

बेली फैट बढ़ाए- आइसक्रीम में कार्ब बहुत अधिक होता है। जी हाँ और अत्यधिक रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट्स का सेवन करने से बेली में फैट जमा होने लगता है।

हार्ट डिजीज का रिस्क बढ़ाए- आइसक्रीम में सैचुरेटेड फैट होता है और एक आइसक्रीम खाने से ट्राइग्लिसराइड्स और कोलेस्ट्रॉल लेवल में इजाफा होता है। ऐसे में अगर किसी को हाई ब्लड प्रेशर, अधिक वजन है, तो प्रतिदिन बहुत ज्यादा आइसक्रीम खाने से हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ सकता है। जी दरअसल एक कप वेनिला आइसक्रीम में 10 ग्राम तक आर्टरी-क्लॉगिंग (artery-clogging) सैचुरेटेड फैट और 28 ग्राम चीनी होती है।

मस्तिष्क के लिए हानिकारक- एक शोध के अनुसार, सैचुरेटेड फैट और चीनी युक्त आहार संज्ञानात्मक कौशल (cognitive skills) और मेमोरी पावर को कम कर सकते हैं। जी हाँ और ऐसा केवल एक कप आइसक्रीम खाने से हो सकता है।

शुगर लेवल हो सकता है हाई- आइसक्रीम में बहुत अधिक चीनी होती है, और इसके सेवन के बाद आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। 

सुस्ती और आलस- आइसक्रीम में फैट अधिक होता है, जो पचने में अधिक समय लेता है। ऐसे में जल्दी नहीं पचने के कारण रात में आइसक्रीम खाकर सोने से नींद अच्छी नहीं आती है।

आइसक्रीम खाने के फायदे-

* गर्मी के मौसम में आइसक्रीम खाने से तरोताजा, ठंडक महसूस होती है।
* चॉकलेट आइसक्रीम खाने से शरीर को पोषक तत्व मिलते हैं।
* आइसक्रीम में दूध, ड्राई फ्रूट्स, चेरीज भी होते हैं, जो कई तरह के पोषक तत्व शरीर को देते हैं।
* दूध होने के कारण आइसक्रीम खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है।
* आइसक्रीम खाने से मन खुश होता है, स्ट्रेस दूर होता है।
* छालों से परेशान हैं, तो आइसक्रीम खाने से जलन, दर्द खत्म हो जाता है।

भीषण गर्मी से आपको बचाएंगे ये 8 टिप्स

डायबिटीज होने से पहले आँखों में दिखाई देते हैं ये 4 लक्षण

जी मचलाने पर क्या खाएं-क्या नहीं, जानिए यहाँ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -