कर्नाटक के नाटक पर सिद्धरमैया ने लगाया बीजेपी पर आरोप
कर्नाटक के नाटक पर सिद्धरमैया ने लगाया बीजेपी पर आरोप
Share:

बेंगलुरु : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा राज्य में जेडीएस-कांग्रेस सरकार को सत्ता से बेदखल करने की अपनी कोशिश के तहत कांग्रेस के प्रत्येक विधायक को 50 करोड़ रूपये की पेशकश कर रही है। वही इधर सिद्धरमैया के दावे को खारिज करते हुए भाजपा ने उन पर पलटवार किया और कहा कि गठबंधन सरकार को आरोप लगाने के बजाय राज्य के प्रशासन पर ध्यान देना चाहिए। 

ममता का संविधान बचाओ धरना तीसरे दिन भी जारी, बंगाल सरकार पर CBI भारी

यह भी लगे भाजपा पर आरोप 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी कैबिनेट के दो मंत्रियों ने आरोप लगाया है कि भाजपा अब भी कांग्रेस और जेडीएस विधायकों को लुभाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि भगवा पार्टी के विधायक गठबंधन साझेदारों के साथ संपर्क में हैं। बताया जा रहा है की भाजपा के वरिष्ठ नेता ने पिछले हफ्ते दावा किया था कि सत्तारूढ़ गठबंधन के कुछ असंतुष्ट विधायक अपने-अपने नेताओं की पहुंच से दूर हैं। 

गिरिराज सिंह ने किया ट्वीट, कहा पहली बार कर रहा हूँ कांग्रेस का समर्थन

हम तो विपक्ष की भूमिका निभा रहे है 

जानकारी के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि भाजपा भ्रम की स्थिति में है। वे लोग 50 करोड़ रूपए की पेशकश विधायकों को कर रहे हैं। भाजपा ने एक हफ्ते तक अपने कई विधायकों को एक फाइव स्टार होटल में रखा। वही भाजपा के एक नेता ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि उनकी पार्टी सरकार गिराने की कोशिश नहीं कर रही है। उन्हें बजट पेश करने और सरकार चलाने दीजिए। हम एक रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं। 

कुमारस्वामी के पद छोड़ने की धमकी के बाद, अब कांग्रेस नेता ने दिया बड़ा बयान

पश्चिम बंगाल सरकार ने किया है सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन - सीबीआई

राज ठाकरे बोले, अन्ना जिएं या मरें, भाजपा नहीं करती परवाह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -