आज से मार्गी हो रहे हैं शुक्र, इन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव
आज से मार्गी हो रहे हैं शुक्र, इन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव
Share:

आज यानी  29 जनवरी को शुक्र (Venus) ग्रह धनु राशि (Dhanu) में मार्गी हो रहे हैं। इसका मतलब है कि अब ये सीधी चाल से चलेंगे। आप सभी को बता दें कि आज शुक्र ग्रह कल दोपहर 02 बजकर 14 मिनट पर मार्गी होंगे। वहीं आने वाले 27 फरवरी को सुबह 10 बजकर 14 मिनट के बाद ये मकर राशि में चले जाएंगे। आप सभी को हम यह भी जानकारी दे दें कि शुक्र के राशि परिवर्तन करने से सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ेगा। वहीं आज यानी 29 जनवरी 2022 को प्रात: 9।50 बजे पूर्व दिशा में बुध का उदय होगा। जी दरअसल ग्रहों में राजकुमार कहलाने वाले बुध के अस्तकाल में व्यापार-व्यवसाय मंदा हो गया। ऐसे में बौद्धिक कार्य, लेखन-पठन करने वालों को परेशानी आई लेकिन अब बुध के उदय होने से बिजनेस भी गति पकड़ेंगे। इसके अलावा नए कार्य प्रारंभ करने का यही सही समय होगा। जी दरअसल जन्मकुंडली में बुध तीसरे और छठे भाव का स्वामी होता है, इस वजह से इन दोनों भावों से जुड़े फलों में शुभता प्राप्त होगी। तो आइए जानते हैं शुक्र मार्गी होने से किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव।

शुक्र मार्गी 2022 राशियों पर प्रभाव

मेष: शुक्र के मार्गी होने से मेष राशि के जातकों का भाग्य प्रबल होगा। इन राशिवालों की आय में वृद्धि से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृषभ : आपको अचानक कोई गुड न्यूज मिल सकती है। अचानक धन मिलने का योग है। इसके अलावा सफलता मिलेगी। तनाव में कमी आएगी।

सिंह: शुक्र मार्गी होने के कारण फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है और अचानक धन लाभ का योग है। इसके अलावा आपकी योजनाएं सफल होंगी और शिक्षा में बड़ी सफलता मिल सकती है।

तुला: स्वामी ग्रह शुक्र के मार्गी होने से नौकरी का योग बनेगा और नए अवसर प्राप्त होंगे। इसके अलावा अगर आप नई शुरुआत करना चाहते हैं, तो समय आपके साथ होगा।

मकर: मकर राशि से 12वें घर में शुक्र का गोचर होगा। जी हाँ और यह अवधि आपके लिए शुभ नहीं मानी जा रही है। जी दरअसल इस राशि के जातकों को अपने खर्चों पर नियंत्रण करना होगा।

7 फरवरी को है रथ सप्तमी, यहाँ जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

माता लक्ष्मी ने लिया था गणपति को गोद, जानिए पौराणिक कथा

2 फरवरी से शुरू हो रही है गुप्त नवरात्र‍ि, जानिए घट स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -