आत्मघाती हमले में पंजाब के गृहमंत्री की मौत
आत्मघाती हमले में पंजाब के गृहमंत्री की मौत
Share:

पाकिस्तान : पाकिस्तान में आज एक जबरदस्त धमाका हुआ। इस हमले में पंजाब प्रांत के गृहमंत्री शुजा खानजादा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह एक आत्मघाती  हमला था। मिली जानकारी के अनुसार गृहमंत्री खानजादा के कार्यालय पर आत्मघाती ने स्वयं को बम से उड़ा लिया। मामले में आतंकी संगठन लश्कर-ए-झांगवी द्वारा ली गई है। हमले में करीब 8 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार विस्फोट होने के बाद खानजादा गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिसके बाद उन्हें चिकित्सालय ले जाया गया। लगभग ढाई घंटे जीवन और मृत्यु से संघर्ष करने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खानजादा ने मदद के लिए पुकार लगाई। इस दौरान उन्होंने मलबे के कारण उन्हें बाहर निकालने में ज़रा भी देर नहीं की। मामले में यह बात सामने आ रही है कि लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। दूसरी ओर 25 से अधिक लोग गंभीर घायल हो गए। उल्लेखनीय है कि खानजादा ने आतंकियों के विरूद्ध अभियान चला रखा था। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -