शत्रुघ्न सिन्हा ने साधा अपने शत्रुओं पर निशाना
शत्रुघ्न सिन्हा ने साधा अपने शत्रुओं पर निशाना
Share:

नई दिल्ली ​: भारतीय जनता पार्टी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर यह कहा कि भारतीय जनता पार्टी उनकी पहली और आखिरी पार्टी है। उनके द्वारा बिहार के पार्टी नेताओं द्वारा पार्टी मसलों की आलोचना करने के चलते पार्टी छोड़ने की सलाह देने हेतु निशाने पर लिया। इस मामले में सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए उनके दिल में बहुत सम्मान है।

उनका कहना था कि जो लोग बिहार की हार के लिए जिम्मेदार हैं वे ही उनकी निंदा कर रहे हैं और अपनी निराशा जाहिर कर रहे हैं। ऐसे लोग पार्टी छोड़ने की सलाह भी दे दिया करते हैं। ऐसे लोग पार्टी से स्वयं ही बाहर जाने की तैयारी में हैं। इस तरह के नेताओं को स्वयं की साख संभालना चाहिए।

भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पार्टी में उन्हें लेकर इस तरह के नेताओं द्वारा गलतफहमियां पैदा करने को लेकर चर्चा कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि बिहार चुनाव में पार्टी को मिली हार के लिए उन्हें भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -