आडवाणी, जोशी और शत्रुघ्न को भी मिला BJP प्रचारक की लिस्ट में दर्जा
आडवाणी, जोशी और शत्रुघ्न को भी मिला BJP प्रचारक की लिस्ट में दर्जा
Share:

पटना : बिहार विधानसभा में पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन का अंतिम दिन आज होने के साथ ही राज्य में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई। इस दौरान भाजपा अपने चुनावी प्रचार अभियान की तैयारी में लग गई है। पार्टी द्वारा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भी प्रचारक के तौर पर शामिल किया गया है। भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची तैयार कर ली है।

मिली जानकारी के अनुसार स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बाद लालकृष्ण आडवाणी का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। कहा जा रहा है कि भाजपा में अंदरूनी गतिरोध को दरकिनार कर भाजपा में किसी भी तरह की फूट को जाहिर न होने देने के लिए सांसद शत्रुघ्न का नाम लिया गया है। पार्टी द्वारा यह दिखाने का प्रयास किया जा रहा है कि भाजपा में अंदरखाने में सब कुछ ठीक चल रहा है।

पार्टी द्वारा प्रचार के लिए मुरली मनोहर जोशी का नाम भी तय किया गया है। पार्टी द्वारा भाजपा के विकास पुरूषों के साथ ही भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी प्रचारक के तौर पर सूची में शामिल किया गया है। जिसमें विकास करने वाले प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के नाम भी शामिल हैं। इस सूची में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, समीप के राज्य झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास आदि शामिल हैं। भाजपा का प्रचार केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, वित्त मंत्री अरूण जेटली, संसदीय कार्य मंत्री एम. वैंकेया नायडू, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आदि भी करेंगे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -