'माता सीता के साथ हर दोपहर शराब पीते थे श्री राम..', कर्नाटक के लेखक का विवादित बयान
'माता सीता के साथ हर दोपहर शराब पीते थे श्री राम..', कर्नाटक के लेखक का विवादित बयान
Share:

बैंगलोर: कर्नाटक के एक लेखक केएस भगवान (KS Bhagwan) ने एक बार फिर भगवान राम को लेकर जहर उगला है। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भगवान राम माँ सीता के साथ हर दोपहर को बैठकर शराब पीते थे। उन्होंने साथ ही कहा कि वाल्मीकि रामायण में ऐसा कहा गया है। अपना बचाव करते हुए लेखक ने यह भी कहा कि ये सब वो नहीं कह रहे हैं, बल्कि दस्तावेज कह रहे हैं।

केएस भगवान 20 जनवरी 2023 को कर्नाटक के मांड्या में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, इसी दौरान उन्होंने यह विवादित बयान दिया। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि, 'भगवान राम की दोपहर में मुख्य गतिविधि माँ सीता के साथ बैठकर शराब पीने की होती थी।' उन्होंने साथ ही अपनी बातों को उचित ठहराने के लिए वाल्मीकि रामायण और दस्तावेजों का उदाहरण देने का प्रयास किया। ऐसा नहीं है कि इस लेखक ने पहली दफा भगवान राम का अपमान किया। लेखक ने अपनी पुस्तक ‘राम मंदिर येके बेड़ा (Rama Mandira Yake Beda)’ में भगवान राम के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी।

लेखक ने आगे कहा था कि भगवान राम नशा करते थे और माँ सीता को भी नशा करवाते थे। उस वक़्त कुछ हिंदू संगठनों ने भगवान की इस टिप्पणी का व्यापक विरोध किया था और उनके घर के बाहर पूजा करने का प्रयास किया था। हालाँकि तब राज्य सरकार ने उनके आवास के बाहर सुरक्षा बहुत कड़ी कर दी थी। वहीं भगवान राम के अस्तित्व पर लगातार सवाल उठाने के विरोध में फरवरी 2021 में बेंगलुरू की एक कोर्ट में एक महिला वकील ने उनके चेहरे पर कालिख पोत दी थी। 

नक्सलियों के निशाने पर कोबरा फ़ोर्स, IED ब्लास्ट में एक जवान घायल

पीएम मोदी पर प्रोपेगंडा डॉक्यूमेंट्री, 300 प्रतिष्ठित नागरिकों ने पत्र लिखकर BBC को लताड़ा

पंजाब: खालिस्तानी आतंकी लांदा हरिके के 2 सहयोगी गिरफ्तार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -