कांग्रेस के भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए 'श्री कृष्ण' ने लिया मोदी के रूप में जन्म: कृषि मंत्री
कांग्रेस के भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए 'श्री कृष्ण' ने लिया मोदी के रूप में जन्म: कृषि मंत्री
Share:

हरदा: मप्र के कृषि मंत्री तथा बीजेपी नेता कमल पटेल ने पीएम नरेंद्र मोदी को ईश्वर का अवतार कहा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी का जन्म प्रभु श्री राम एवं कृष्ण की भांति ही हताशा की स्थिति दूर करने के लिए हुआ है। कांग्रेस के अत्याचारों, भ्रष्टाचार तथा भारत की संस्कृति की तबाही के कारण माहौल खराब था। इसे ही ठीक करने मोदी जी ने जन्म लिया है। 

वही हरदा में मीडिया से वार्ता के चलते कमल पटेल बोले कि पीएम नरेंद्र मोदी भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में लेकर जा रहे हैं। भारत से भ्रष्टाचार को मिटा रहे हैं। साथ-साथ जनकल्याण को सुनिश्चित कर रहे हैं। यह सब सामान्य मनुष्य के बस की बात नहीं है। जब भी भारत में खतरा बढ़ा है, अत्याचार बढ़े हैं, तब हमारे धर्म तथा संस्कृति में कहा गया है कि भगवान ईश्वरीय अवतार लेते हैं।  

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम ने ईश्वरीय अवतार लिया तथा दैत्य रावण एवं अन्य बुरी शक्तियों को समाप्त कर रामराज्य की स्थापना की। जनता की सुरक्षा की। जब कंस के अत्याचार बढ़ गए, तब प्रभु श्री कृष्ण ने जन्म लिया तथा उसके अत्याचारों को समाप्त किया। आम जनता को राहत दी। इसी प्रकार जब कांग्रेस के अत्याचार बढ़ गए... भ्रष्टाचार बढ़ा, जातिवाद बढ़ा, हमारे भारत की संस्कृति तबाह हो गई और चारों तरफ हताशा का माहौल बना तब उसे समाप्त करने के लिए नरेंद्र मोदी ने जन्म लिया। 

कब्रिस्तान और मदरसों की बॉउंड्री बनवाएगी राजस्थान सरकार, CM गहलोत ने किए कई बड़े ऐलान

'लड़की हैं तो क्या, टिकट दे दें ..', लड़की हूँ लड़ सकती हूँ अभियान पर बोलीं कांग्रेस नेता शहला अहरारी

चरणजीत चन्नी ही होंगे कांग्रेस के CM फेस, जानिए सोनू सूद ने कैसे दिए संकेत, Video

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -