राशिफल के अनुसार करे श्री गणेश स्थापना

किसी भी कार्य को करने से पूर्व हम श्री गणेश की आराधन करते है। श्री गणेश की आराधना से सभी बिगड़े काम बन जाते है। अपने कष्टो के निवारण के लिए श्री गणेश की साधना ही सर्वोपरि मानी जाती है। भादौ मास में श्री गणेश चतुर्थी आती है जिसे भारत वर्ष में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। देवो में सर्वोपरि श्री गणेश को मानते है। श्री गणेश विघ्न निवारक है इसलिए उन्हें विघ्नहर्ता भी कहा जाता है।

भगवान गणेश अपने सभी भक्तो की मनोकामनाए पूरी करते है। और पूर्ण विधि विधान से यह पूजा अर्चना की जाये तो श्री गणेश अपने भक्तो पर अधिक प्रसन्न होते है। अपनी राशि के अनुसार करे श्री गणेश की आराधना. अपने राशिफल के अनुसार भगवान श्री गणेश को स्थापित करने से भगवान प्रसन्न होते है।

मेष, वृश्चिक, सिंह राशि वाले व्यक्ति लाल रंग या सिंदूरी कलर के गणेश जी की स्थापना से श्री गणेश प्रसन्न होते है। कर्क, तुला,वृषभ राशि वाले लाइट क्रीम वाले गणेश जी की प्रतिमा की आराधना करे। कन्या एवं मिथुन राशि के व्यक्ति पिस्ता रंग के गणेशजी की स्थापना कर पूजा करे। मीन तथा धनु राशि के व्यक्ति सिन्दूरी या पीत वर्ण के गणेश की स्थापना करे। कुम्भ एवं मकर राशि वाले नील वर्ण से सुसज्जित श्री गणेश की स्थापना कर उसकी आराधना करे।

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -