रिलीज हुआ अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा' का हिंदी ट्रेलर, बॉलीवुड के इस मशहूर एक्टर ने दी अपनी आवाज
रिलीज हुआ अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा' का हिंदी ट्रेलर, बॉलीवुड के इस मशहूर एक्टर ने दी अपनी आवाज
Share:

दक्षिण भारतीय फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। फिल्म में अल्लू अर्जुन एवं अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के बीच शानदार कैमिस्ट्री दिखाई दे रही हैं। ऑडियंस को ट्रेलर बहुत पसंद आया है। ट्रेलर में अल्लू अर्जुन का बेहतरीन अभिनय देखने को मिला है। ‘पुष्पा द राइज’ पैन इंडिया का पहला प्रोजेक्ट है जिसे दक्षिण भाषाओं के अतिरिक्त हिंदी भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म हिंदी ट्रेलर के लिए बहुत उत्साहित थे तथा अब निर्माताओं ने इसका हिंदी में ट्रेलर रिलीज कर दिया है।

हिंदी ट्रेलर में अल्लू अर्जुन की आवाज का वॉयस ओवर बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने की है। अभिनेता ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा की है। उन्होंने पुष्पा द राइज का हिंदी में ट्रेलर रिलीज करते हुए लिखा है, भारत के सबसे शक्तिशाली एवं स्टाइलिश एक्टर की आवाज बनकर बहुत खुश एवं सम्मानित @alluarjun”पुष्पा” (हिंदी) में। इस पोस्ट को साझा करते हुए पुष्पा का हिंदी ट्रेलर भी रिलीज किया है।

वही इस मूवी में ऑडियंस को बेहतरीन एक्शन के साथ- साथ रोमांस भी देखने को मिलेगा। रश्मिका एवं अल्लू अर्जुन की जोड़ी पहली बार साथ में दिखाई दे रही है। दोनों के प्रशंसक बड़े पर्दे पर अल्लू अर्जुन एवं रश्मिका को साथ में देखने के लिए एक्साइटेड हैं। फिल्म में चंदन की लकड़ियों की तस्करी को दिखाया गया है जिसके विरुद्ध अल्लू अर्जुन लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में अल्लू अर्जुन पुष्पा राज की भूमिका निभा रहे हैं।

रामनाथ कोविंद ने संसद की लोक लेखा समिति के शताब्दी समारोह का उद्घाटन किया

2021 में याहू पर सर्च हुआ सबसे ज्यादा 'सिद्धार्थ शुक्ला' का नाम, देंखे पूरी लिस्ट

रिलीज हुआ RRR का नया गाना ‘जननी’, देखकर झलके लोगों के आंसू

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -