प्रेग्नेंट हैं मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल, बेबी बंप दिखाते हुए शेयर की तस्वीर
प्रेग्नेंट हैं मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल, बेबी बंप दिखाते हुए शेयर की तस्वीर
Share:

बॉलीवुड की बहुत ही बेहतरीन और जानी-मानी सिंगर श्रेया घोषाल को लेकर एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल श्रेया मां बनने वाली हैं। इस बात का खुलासा खुद उन्होंने किया है। एक इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से उन्होंने यह बताया है। इस नई पोस्ट के फोटो में वह बेबी बंप के साथ नजर आई हैं। आप देख सकते हैं उनका लुक बेहतरीन है। फोटो पोस्ट कर वह लिखती हैं- 'Baby #Shreyaditya is on its way! @shiladitya and me are thrilled to share this news with you all। Need all your love and blessings as we prepare ourselves for this new chapter in our lives।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by shreyaghoshal (@shreyaghoshal)

वैसे श्रेया ने साल 2015 में फरवरी के महीने में शिलादित्य मुखाेपाध्याय के साथ शादी की थीं। जो hipcask।com वेबसाइट के फाउंडर हैं। आप सभी को बता दें श्रेया और शिलादित्य इससे पहले काफी लंबे समय से साथ में थे। दोनों की शादी की सभी रस्में बंगाली परंपरा के अनुसार पूरी हुई थीं। वैसे श्रेया ने अपनी शादी बहुत ही लो-प्रोफाइल रखी थी और बाद में सोशल मीडिया के जरिए इसकी घोषणा की। वैसे उनकी शादी से पहले ही यह खबर फैंस के बीच आ चुकी थी।

आपको हम यह भी बता दें कि श्रेया ने अब तक कई बेहतरीन गानों को अपनी आवाज दी है। वह अपने निजी जीवन को वैसे तो बहुत कम फैंस के सामने रखती हैं लेकिन इस बार प्रेग्नेंसी की खबर को उन्होंने फैंस को दे दिया है। फैंस अब उन्हें बधाइयां देते दिख रहे हैं। कई सेलेब्स ने भी उनकी पोस्ट पर शुभकामनाएं दी हैं।

स्वीडन में आतंकी हमला ! एक हमलावर ने 8 लोगों को कुल्हाड़ी से काटा

बर्थडे पर बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा के साथ नजर आई श्रद्धा कपूर, क्या कर ली है सगाई?

वायरल हो रहा श्रद्धा कपूर के जन्मदिन का वीडियो, एक्ट्रेस को पकड़े नजर आए रोहन श्रेष्ठ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -