सावन में सोमवार के दिन ये मंत्र दिलाएगा राजयोग
सावन में सोमवार के दिन ये मंत्र दिलाएगा राजयोग
Share:

27 जुलाई से सावन के महीने की शुरुआत हो चुकी है और प्रथम सोमवार 30 जुलाई को था। इस दिन भगवान शिव के हर मंदिर में बड़ी साज सज्जा के साथ शिव की आराधना की गई और ख़ास तरीके से शिव का अभिषेक किया गया। शिव जी की सावन सोमवार के दिन खास तरीके से पूजा की जाती है उन्हें चंदन, अक्षत, बिल्व पत्र, धतूरा या आंकड़े के फूल चढ़ाये जाते हैं। सावन का महीना भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना होता है और इस महीने में भगवान शिव सबसे अधिक प्रसन्न रहते हैं।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं भगवान शिव का एक ऐसा ख़ास मंत्र जिसकी मदद से आप घर में आई सारी परेशानियों से छुटकारा पा लेंगे। यही नहीं बल्कि ऐसा कहा गया है कि इस ख़ास मंत्र का जाप जो भी व्यक्ति करता है उसके घर में कभी धन की कमी नहीं होती है। इसके अलावा उसे हर कम में सफलता प्राप्त होती है। अगर आप भगवान शिव के इस खास मंत्र का जाप सावन के महीने में आने वाले हर सोमवार को करते हैं तो आपकी हर मनोकामना जल्द ही पूरी हो जाएगी.

भगवान शिव का खास मंत्र -

मन्दारमालाङ्कुलितालकायै कपालमालांकितशेखराय।

दिव्याम्बरायै च दिगम्बराय नम: शिवायै च नम: शिवाय।।

श्री अखण्डानन्दबोधाय शोकसन्तापहा​रिणे।

सच्चिदानन्दस्वरूपाय शंकराय नमो नम:॥

इस मंत्र के जाप के बाद आप भगवान शिव को घी, शक्कर, गेंहू के आटे से बने प्रसाद का भोग लगाए। इसके बाद भगवान शिव का प्रसाद सबसे पहले गुरुजनों, बुजुर्गों और परिवार को दें, ऐसा करना शुभ माना गया है।

ये भी पढ़े

आज इन राशियों की किस्मत के चमकेंगे सितारे

हफ्ते के हर दिन को इस तरह बना सकते हैं खास

असाध्य रोगों से छुटकारा चाहते हैं तो सावन में करें ये उपाए

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -