कोरोना संक्रमण के चलते संगीतकार और गीतकार श्रवण राठौर का हुआ निधन
कोरोना संक्रमण के चलते संगीतकार और गीतकार श्रवण राठौर का हुआ निधन
Share:

90 के दशक के मशहूर संगीतकार और गीतकार श्रवण राठौर का निधन हो गया है। जी दरअसल वह बीते कुछ दिनों से मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती थे। मिली जानकारी के तहत श्रवण राठौर को कोरोना वायरस संक्रमण हो गया था और इसी के कारण वह मुंबई के एस एल रहेजा हॉस्पिटल में एडमिट थे। यहाँ आज वह जिंदगी की जंग हार गए। मिली जानकारी के तहत कोरोना वायरस से लड़ते-लड़ते दिग्गज संगीतकार ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया। आप सभी जानते ही होंगे मशहूर संगीतकार ने अपने साथी नदीम के साथ मिलकर संगीत की दुनिया में खूब नाम कमाया था। दोनों की जोड़ी नदीम-श्रवण के नाम से मशहूर हुई थी।

साल 1997 में ये जोड़ी उस वक्त टूटी जब गुलशन ग्रोवर की हत्या केस से संगीतकार नदीम के तार जुड़ गए थे। उसके बाद वह लंदन निकल गए और इसी दौरान नदीम-श्रवण की जोड़ी टूट गई। आप सभी जानते ही होंगे नदीम और श्रवण ने मिलकर 90 के दशक की कई हिट फिल्मों में अपने संगीत से जान डाल दी थी।

फिलहाल एक रिपोर्ट को माने तो संगीतकार श्रवण की मृत्यु की खबर की पुष्टि करते हुए उनके साथी नदीम सैफी ने कहा, 'मेरा शानू अब नहीं रहा। हमने पूरा जीवन एक साथ देखा। हमने अपनी ऊंचाइयां देखी, हमने अपना स्टारडम देखा। हम कई मायनों में एक-दूसरे के साथ बड़े हुए। हमने कभी संपर्क नहीं खोया। हमें कोई भौतिक दूरी कभी अलग नहीं कर सकी। मैं यह कहते हुए गहरे दुख में हूं कि मेरे मित्र, मेरे साथी, इतने वर्षों से मेरे साथ जो रहे वो अब मेरे साथ नहीं हैं। वो एक तरह का खालीपन छोड़ गए। मैंने उनके बेटे से बात की जो उनके साथ था। हम पिछले कई दिनों से नियमित रूप से संपर्क में थे।'

क्या है आज का पंचांग, यहाँ जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ भारतीय रुपया, 74.94 पर हुआ बंद

कोरोना ने बढ़ाई हरियाणा की परेशानी, कल शाम 6 बजे से सभी दुकानें रहेगी बंद, नहीं होंगे कोई समारोह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -