इस सावन अपनी राशि के अनुसार करें महादेव की पूजा, पूरी होगी सभी मनोकामनाएं
इस सावन अपनी राशि के अनुसार करें महादेव की पूजा, पूरी होगी सभी मनोकामनाएं
Share:

हिन्दू धर्म में पूजे जाने वाले सभी देवी-देवताओं में महादेव सबसे जल्दी खुश होने वाले देवता हैं। जिनकी साधना-आराधना के लिए श्रावण मास अति उत्तम कहा गया है। कोरोना संकट में इस बार सावन के माह का आरम्भ 25 जुलाई 2021 से हो रहा है तथा 22 अगस्त 2021 तक चलेगा। महादेव बहुत ही भोले एवं औढरदानी हैं। बहुत ही आसान विधि से की जाने वाली पूजा से खुश हो जाते हैं। महादेव की पूजा जो जिस भाव से करता है, उसे वैसा ही फल मिलता है। ऐसे में प्रत्येक शिव भक्त इस पावन मास में बाबा की भक्ति में डूबकर उनकी कृपा को पा लेना चाहता है। अगर आप भी इस सावन महादेव का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो महादेव का अपनी राशि के मुताबिक, पूजन करना न भूलें। तो आइए जानते हैं कि 12 राशियों से संबंधित जातकों को महादेव का किस विधि से पूजन करना चाहिए...

मेष:-
मेष राशि के लोगों को महादेव को खुश करने के लिए शिवलिंग पर बेलपत्र पर सफेद चंदन से श्रीराम लिखकर अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से पहले शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाना भूलें।

वृष:-
महादेव की कृपा पाने के लिए वृष राशि के लोगों को खसा तौर पर दूध-दही और शक्कर का इस्तेमाल करना चाहिए। सबसे पहले शिवलिंग पर दही से अभिषेक करें, फिर जल चढ़ाएं। इसके पश्चात् शक्कर से अभिषेक करें तथा फिर जल चढ़ाएं। इसके बाद दूध से अभिषेक करें और फिर जल चढ़ाकर सफेद चंदन से तिलक लगाएं तथा ​श्रद्धा भाव से शिव मंत्र का जप करें।

मिथुन:-
मिथुन राशि के लोगों को महादेव की कृपा पाने के लिए शिवलिंग का शहद से अभिषेक करना चाहिए। इस उपाय को करने से न महादेव की कृपा प्राप्त होगी तथा आर्थिक दिक्कतें दूर होंगी।

कर्क:-
कर्क राशि के लोग इस श्रावण मास में शिवलिंग पर दूध, दही, गंगाजल एवं मिश्री से अभिषेक करना चाहिए। सुख-समृद्धि तथा संपन्नता पाने के लिए कर्क राशि के लोगों को यह उपाय अवश्य करना चाहिए।

सिंह:-
सिंह राशि के लोग महादेव की कृपा पाने के लिए शुद्ध घी से अभिषेक करना चाहिए। इस पूजन से उनकी जिंदगी में आ रही आर्थिक दिक्कतें जल्द ही दूर हो जाएंगी।

कन्या:-
कन्या राशि के लोगों को महादेव का आशीर्वाद पाने के लिए शिवलिंग पर चढ़ाने के लिए दूध, घी तथा शहद का खास तौर पर इस्तेमाल करना चाहिए।

तुला:-
तुला राशि के लोगों को सावन के महीने में दही और गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए।

वृश्चिक:-
महादेव का आशीर्वाद पाने के लिए वृश्चिक राशि के लोगों को गंगाजल और दूध में शक्कर मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए। इसके बाद शिवलिंग पर लाल चंदन से तिलक अवश्य लगाएं।

धनु:-
महादेव की कृपा पाने के लिए धनु राशि के लोगों को कच्चे दूध के साथ केसर, गुड़, हल्दी मिलाकर अभिषेक करना चाहिए। शुभ फलों की प्राप्ति के लिए पूजा में पीले फूल का इस्तेमाल करें।

मकर:-
मकर राशि के लोगों को शिवकृपा पाने के​ लिए घी, शहद, दही एवं बादाम के तेल से शिवलिंग का पूजन करना चाहिए। इसके बड़ा नारियल का जल अर्पित करें तथा नीले रंग के फूल चढ़ाएं।

कुंभ:-
कुंभ राशि के लोगों को सावन के महीने में घी, शहद, शक्कर तथा बादाम के तेल से अभिषेक करना चाहिए। इसके बाद नारियल का जल अर्पित करें तथा नीले रंग के फूल चढ़ाएं। तत्पश्चात सरसों के तेल से तिलक करें और फिर रोली से तिलक लगाएं।

मीन:-
मीन रशि के लोगों को श्रावण मास में महादेव का कच्चे दूध, केसर एवं गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए। अभिषेक के पश्चात् शिवलिंग का हल्दी एवं केसर से तिलक करें।

सांवलिया सेठ में दिखी भक्तों की भक्ति, 10 द‍िन में दान किए 3 करोड़ रूपये

आखिर क्यों अंतिम संस्कार के बाद लौटते समय नहीं देखना चाहिए पीछे मुड़कर?

कल से शुरू हो रही है गुप्‍त नवरात्रि, जानिए इसका महत्व और शुभ मुहूर्त

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -