फ्रिज में थी श्रद्धा की लाश, उसकी अंगूठी निकालकर दरिंदे आफताब ने दूसरी गर्लफ्रेंड को दे दी
फ्रिज में थी श्रद्धा की लाश, उसकी अंगूठी निकालकर दरिंदे आफताब ने दूसरी गर्लफ्रेंड को दे दी
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के बहुचर्चित श्रद्धा वॉकर हत्याकांड मामले में एक और हैरान करने खुलासा हो गया है। बताया जा रहा है कि श्रद्धा का क़त्ल करने के बाद आफताब की एक दूसरी गर्लफ्रेंड भी थी। वो गर्लफ्रेंड आफताब के उस वाले फ्लैट में भी आई थी, जहां श्रद्धा के शव के टुकड़ों को फ्रिज में रखा गया था। 

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आफताब ने श्रद्धा को दी हुई अंगूठी हत्या के बाद, अपनी दूसरी गर्लफ्रेंड को भी गिफ्ट कर दी थी। पुलिस ने अब उस अंगूठी को बरामद कर लिया है। बता दें कि, पुलिस को इस हत्याकांड में जांच करते हुए 25 दिन हो चुके हैं। दिल्ली, हिमाचल से लेकर मुंबई तक, कई राज्यों में छानबीन की जा रही है। वो हथियार भी बरामद कर लिया गया है, जिससे श्रद्धा का क़त्ल किया गया था।

इसके साथ ही तीन बार हत्यारे आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट भी करवा दिया गया है। आफताब की तरफ से सवालों के जवाब भी दिए गए हैं। मगर, हत्यारे की चालाकी ऐसी है कि वो कई सवालों के सही तरह से जवाब नहीं दे रहा है। यदि जवाब दे भी रहा है, तो वो पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। इस कारण कई मौकों पर दिल्ली पुलिस की छानबीन बीच मझधार में भी फंस रही है। 

हादसों वाला सोमवार ! यूपी में दो दुर्घटनाओं में 5 लोगों की मौत, 6 घायल

UP पुलिस ने Twitter पर लिए एलन मस्क के मजे, देखते ही देखते वायरल हुआ ट्वीट

राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' से निकला रोज़गार, दौड़-दौड़कर पोस्टर लगाने के 15 हज़ार !

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -