'वो मुझे भी धोखा दे रहा था', श्वेता तिवारी के पति को लेकर इस मशहूर एक्ट्रेस ने किया खुलासा
'वो मुझे भी धोखा दे रहा था', श्वेता तिवारी के पति को लेकर इस मशहूर एक्ट्रेस ने किया खुलासा
Share:

'बिग बॉस' फेम श्रद्धा शर्मा ने हाल ही में चौकाने वाले खुलासे किये हैं। जी दरअसल कई सालों बाद श्रद्धा शर्मा ने श्वेता तिवारी के पहले पति राजा चौधरी संग ब्रेकअप पर चुप्पी तोड़ी है। इसी के साथ ही उन पर कई आरोप भी लगाए हैं। आप सभी को याद हो एक्ट्रेस श्रद्धा शर्मा (Shraddha Sharma) उस वक्त सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने 'बिग बॉस 5' (Bigg Boss 5) में नजर आई थीं। जी हाँ और शो में वह टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) के पूर्व पति राजा चौधरी (Raja Chaudhary) के साथ रिलेशनशिप में थीं। उस दौरान दोनों अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चाओं में थे। वैसे यह वही साल था, जब श्वेता ने राजा चौधरी को तलाक दे दिया था।

जी हाँ और उस वक्त उनके पूर्व पति राजा की श्रद्धा के साथ नजदीकियों ने खूब लाइमलाइट बटोरी थी। हालाँकि कुछ समय तक एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद लोगों को लगा था कि, वे अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाएंगे यानी शादी करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उनका ब्रेकअप हो गया था। वहीं अब श्रद्धा ने राजा चौधरी से ब्रेकअप के बारे में बात की है। जी दरअसल उन्होंने राजा को हिंसक बताया है।

श्रद्धा ने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा, 'हम एक पार्टी में मिले थे और उसके बाद दोस्त बन गए थे। राजा ने मुझे कॉफी पर बाहर इनवाइट भी किया था। यहीं से हमारी लव स्टोरी शुरू हुई थी। बात और आगे तब बढ़ी जब राजा को पता चला कि मुझे मछलियां खाना पसंद है। राजा ने फिर मुझे उस तरह के रेस्टोरेंट में ले जाना शुरू किया जो फिश डिसेज में स्पेशलाइज होते थे। राजा दिल का अच्छा इंसान था। लेकिन उसकी पीने की आदत बुरी थी। वह मुझसे बर्दाश्त ही नहीं होती थी। वह बहुत ज्यादा ड्रिंक करता था। और इसके बाद वह हिंसक हो जाता था। और मुझे शांतिभरा जीवन चाहिए। हालांकि उसने शराब छोड़ने की कोशिश भी की। वह रिहैब सेटंर भी गया। उन्होंने मसीना हॉस्पिटल में डॉ. यूसुफ माचिसवाला के यहां ट्रीटमेंट लेने के अलावा रिहैब का भी सहारा लिया। लेकिन उसकी शराब छूट न सकी। हमारे अलग होने का कारण कुछ और था।'

आगे उन्होंने कहा- 'हम अलग हुए क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया था। मैं वो इंसान नहीं, जो चुप बैठूंगी। और सब बैठकर देखती रहूंगी। मैंने उससे इस बारे में सवाल किए। तो उसने जवाब में ये कह दिया कि शराब के नशे में ऐसा हो गया। मैंने यूटीवी के एक शो में देखा था। वह उस लड़की से भी मिली थीं। उसने भी राजा को जिम्मेदार ठहराया था। कहा था कि राजा ने ही उसे पहले किस किया था।'

फिल्मों की सफलता के बाद कार्तिक आर्यन बढ़ा दी फीस..? एक्टर ने कहा- 'हर कोई आगे बढ़ना चाहता है'

एक बार फिर लव बर्ड संग वेकेशन पर निकले अर्जुन कपूर

फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद रणवीर ने कंडोम कंपनी के लिए शुरू कर दिया था काम, और फिर...

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -