बॉलीवुड की जानी मानी कलाकार श्रद्धा कपूर ने अबू धाबी की फोटोज अपने फैंस के साथ शेयर की हैं। श्रद्धा अपनी गैंग के साथ घूमने के लिए आबू धाबी गई हैं। उसकी झलकियां उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इतना ही नहीं श्रद्धा अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी ट्रिप से जुड़ी खास बातें फैंस के साथ हमेशा ही साझा करती हुई दिखाई देती है।
दिखाया भारत का नक्शा: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्रद्धा कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अबू धाबी की झलकियां शेयर की हैं। जिसमे श्रद्धा शहर के बारे में बताती हुई दिखाई दे रही है। साथ ही वे अबू धाबी में म्यूजियम पहुंचीं, जहां उन्होंने भारत का नक्शा भी अपने फैंस को दिखाया।
साझा की म्यूजियम की झलकियां: इतना ही नहीं श्रद्धा कपूर ने म्यूजियम की झलक भी सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। इसमें वे खुद भी दिखाई दे रही है। उन्होंने ब्राउन रंग की ड्रेस पहन रखी है। खबरों का कहना है कि श्रद्धा ने म्यूजियम की कुछ खास चीजों के साथ सेल्फी भी लेती हुई नजर आई।
अपनी टीम के साथ नजर आईं अभिनेत्री: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी टीम के साथ दिखाई दे रहीं है। उन्होंने टीम के साथ फोटो को शेयर करते हुए लिखा है कि मैं हमेशा एक साथ की ओर आकर्षित होती हूं। मैं जो सोचती हूं वो सबसे अच्छा होता है।
अबू धाबी के मौसम में खोईं श्रद्धा: अब तक मिली जानकारी में तो यही बात सामने आई है कि श्रद्धा ने अबू धाबी के मौसम के बारे में बताया। वे इस बीच तेज हवा के मजे लेती हुई दिखाई आ रही हैं। श्रद्धा के लिए ये फैन मूमेंट हो चुका है। श्रद्धा कपूर तेज हवा में अपनी ड्रेस फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही हैं, इसमें फैंस उनकी तस्वीरें लेते नजर आ रहे हैं।
ब्राउन ड्रेस में छाई श्रद्धा: श्रद्धा कपूर ने भूरे ड्रेस में अपनी तस्वीर साझा की है। इस स्टनिंग लुक को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। श्रद्धा ने स्टोरी पर बताया कि वे अबू धाबी में कॉफी पीने भी गईं, इस मोमेंट को उन्होंने बहुत एन्जॉय किया।