श्रद्धा कपूर ने शेयर की अपने पिता की 55 साल पुरानी फोटो, फैंस से पुछा ये सवाल
श्रद्धा कपूर ने शेयर की अपने पिता की 55 साल पुरानी फोटो, फैंस से पुछा ये सवाल
Share:

मुंबई: एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने हाल ही में एक के बाद एक, दो हिट फिल्में दी है, जिसमे साहो और छिछोरे शामिल हैं। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स आफिस पर बेहतरीन कमाई की है। अब उनकी अगली फिल्म 'स्ट्रीट डांसर थ्री डी' है जो जल्द ही ​सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म में उनके साथ एक्टर वरूण धवन और नोरा फतेही भी मुख्य किरदार में दिखाई देंगे। इसी बीच श्रद्धा कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है।

उनकी ये पोस्ट सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है। श्रद्धा ने आज भी ऐसी ही एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जो वायरल हो रही है। यह उनके पिता जाने-माने बॉलीवीड एक्टर शक्ति कपूर के स्कूल के दिनों की है। इसमें शक्ति अपने स्कूल की पूरी क्रिकेट टीम के साथ नज़र आ रहे हैं। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि, इस तस्वीर में मेरे पिता को पहचानें। यह तस्वीर लगभग 55 वर्ष पुरानी है। तब पापा शक्ति कपूर सलवान पब्लिक स्कूल, दिल्ली की क्रिकेट टीम के कप्तान थे। आप भी इस फोटो में से शक्ति कपूर को पहचान सकते हैं। युवा शक्ति कपूर सबसे पिछली पंक्ति में चौथे स्थान (दाएं से बाएं की तरफ) पर खड़े हुए हैं।

शक्ति कपूर इस फोटो में शर्ट पैंट और कोट पहने दिखाई दे रहे हैं। पूरी टीम एक शील्ड के साथ फोटो खिंचा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल इस फोटो को 5.5 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं और हजारों लोगों ने इस पर कमेंट भी किया है। इस तस्वीर को अभिनेता के फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

तैमूर अली खान से परेशान हैं उनके पड़ोसी!, भड़कें पिता सैफ ने कहा- 'उसने अब...'

दीपिका पादुकोण फ़िल्म '83 की व्रैप-अप पार्टी का करेंगी आयोजन, एक खास पत्र के साथ भेजा टीम के सदस्यों को आमंत्रण!

Video: अवार्ड शो में होस्ट बने रणवीर लेकिन अनुष्का को नहीं आया पसंद, ऐसे खींची टांग

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -