बॉयफ्रेंड से अलग हुईं श्रद्धा कपूर, 4 साल का रिश्ता हुआ खत्म!
बॉयफ्रेंड से अलग हुईं श्रद्धा कपूर, 4 साल का रिश्ता हुआ खत्म!
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) को इन दिनों फिल्मों में नहीं देखा जा रहा है। जी दरअसल इन दिनों वह अपनी नयी फिल्म के शूट में व्यस्त हैं, हालाँकि इन सभी के बीच एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल श्रद्धा काफी समय से सेलिब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ (Rohan Shrestha) के साथ डेटिंग को लेकर चर्चा में थीं, हालाँकि अब ये कपल लगभग 4 साल बाद अलग हो गया है। जी हाँ, श्रद्धा और रोहन को लेकर चौकाने वाली यही खबर सामने आई है।

फिलहाल इस खबर को सुनने के बाद श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor Breakup) के फैंस को झटका लगा है और वह यकीन नहीं कर पा रहे हैं। आज तक श्रद्धा और रोहन ने कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया था, लेकिन कहा जा रहा था कि ये दोनों जल्द शादी करना चाहते थे। वहीं दूसरी तरफ एक मशहूर वेबसाइट की एक रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में श्रद्धा ने गोवा में अपना जन्मदिन खास दोस्तों और परिवार के साथ मनाया। वहीं इस पार्टी में रोहन मौजूद नहीं थे, जबकि वो किसी प्रोजेक्ट में बिजी भी नहीं थे। इस वजह से ऐसा कहा जा रहा है दोनों के बीच जनवरी से कुछ मनमुटाव चल रहा था और दोनों ने आपसी सहमति से इस रिश्ते को फरवरी में तोड़ दिया।

अब तक यह सामने नहीं आया है कि वजह क्या रही ? इन सभी के बीच श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया है- ‘और सुनाओ’। अब अगर काम के बारे में बात करें तो जल्द श्रद्धा कपूर, रणबीर कपूर के साथ लव रंजन की अनटाइटल फिल्म में नजर आएंगी। वहीं इसके अलावा उनके पास ‘चालबाज इन लंदन’, ‘स्त्री 2’ और विशाल फुरिया की ‘नागिन’ भी है।

जन्मदिन पर इमरान हाशमी ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा, रिलीज किया अपना नया गाना

'मामा, मामा' अर्जुन को देखते ही चिल्लाई पैपराजी, देखिये क्या था अभिनेता का रिएक्शन

द कश्मीर फाइल्स: विवेक अग्निहोत्री को जान का ख़तरा, दफ्तर में घुसकर दो लड़कों ने महिला मैनेजर से की मारपीट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -