श्रद्धा ने दिया अपनी बचपन की सहेली का साथ

बॉलीवुड मे अभिनेत्रिया आपस मे झगड़ती रहती है। लेकिन यहा एक ऐसी अभिनेत्री है जो अपनी बचपन की सहेली जोया मोरानी की फिल्म को प्रमोट कर रही है। श्रद्धा कपूर अपनी फ्रेंड जोया की आने वाली फिल्म ‘भाग जॉनी’ का समर्थन कर रही है। श्रद्धा ने ट्विटर पर लिखा है कि मेरी फ्रेंड जोया की फिल्म ‘भाग जॉनी’ आने वाली है। यह फिल्म 25 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के लिये श्रद्धा ने जोया को शुभकामना दी है। जोया इस फिल्म के पहले भी 2011 मे फिल्म कर चुकी है।

‘ऑलवेज कभी कभी’ मे जोया ने कुणाल खेमू के साथ काम किया था। ‘ऑलवेज कभी कभी’ फिल्म मे जोया ने कुणाल की गर्लफ्रेंड का रोल निभाया था। ‘भाग जॉनी’ फिल्म का निर्देशन शिवम नायर ने किया है। इस फिल्म मे मंदना करिमी और मानसी स्कॉट भी मुख्य भूमिका मे है।   

 

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -