श्रद्धा कपूर को मिला अपना हमसफ़र, वीडियो देखकर लगेगा फैंस को तगड़ा झटका
श्रद्धा कपूर को मिला अपना हमसफ़र, वीडियो देखकर लगेगा फैंस को तगड़ा झटका
Share:

बॉलीवुड जगत के जाने माने मशहूर दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इस समय अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर व्यस्त हैं। कुछ दिनों पहले ही श्रद्धा ने फिल्म ‘चालबाज’ के रीमेक का ऐलान किया था। इस फिल्म के माध्यम से पहली बार श्रद्धा कपूर फिल्मी पर्दे पर डबल किरदार में नजर आएंगी। फिलहाल, श्रद्धा की सोशल मीडिया पर बहुत चर्चा हो रही है। हालांकि, यह चर्चा उनकी मूवीज को लेकर नहीं, बल्कि उनके नए पार्टनर को लेकर हो रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

वही यह साथी कोई और नहीं बल्कि एक गोरिल्ला है, जो कि एक वीडियो में श्रद्धा कपूर के साथ कदम से कदम मिलाते हुए नाच रहा है। ये वीडियो श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। श्रद्धा कपूर के इस वीडियो को देखकर उनके प्रशंसक हैरान रह गए कि अभिनेत्री गोरिल्ला को देखकर भागने की जगह उसके साथ फुल मस्ती में नाच रही हैं। वीडियो में आप एक बेहद ही डरावने गोरिल्ला को देख सकते हैं।

श्रद्धा कपूर के प्रशंसक यह जानने के प्रयास में लगे हैं कि आखिर यह गोरिल्ला कहां से आया है तथा श्रद्धा कपूर इसके साथ कैसे एन्जॉय कर रही हैं। तो आपको बता दें कि एक एडवेंचर मूवी बेहद ही जल्द एमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है, जिसका नाम है- ‘हैलो चार्ली’। इस वीडियो के माध्यम से श्रद्धा कपूर फिल्म ‘हैलो चार्ली’ का ही प्रमोशन कर रही हैं। इस मूवी में टोटो गोरिल्ला तथा सिंपल चार्ली मस्ती करते हुए दिखाई देंगे। सिंपल चार्ली की भूमिका आदर जैन अदा कर रहे हैं। फिल्म में आदर जैन के अतिरिक्त जैकी श्रॉफ भी महत्वपूर्ण किरदार में दिखाई देंगे।

जानिए आखिर क्यों अपनी फिल्मों में सफेद कपड़े-जूते पहनते थे जितेंद्र? वजह है बहुत ही खास

जन्मदिन पर राम गोपाल वर्मा ने उड़ाए फैंस के होश, ट्वीट कर किया दुखी करने वाला पोस्ट

बॉलीवुड में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, विक्की कौशल के बाद अब यह एक्ट्रेस भी हुई कोरोना संक्रमित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -