जमानत पर जेल से बाहर आये युवक पर अंधाधुन फायरिंग, मौत
जमानत पर जेल से बाहर आये युवक पर अंधाधुन फायरिंग, मौत
Share:

नई दिल्ली : राजधानी के वेलकम इलाके में बेटी की कब्र पर फातिहा पढ़कर लौट रहे महफूज को बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर मौत के घाट उतार दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, हमलावरों ने उस पर करीब 15 गोलियां चलाईं, जिनमें से आठ उसे लगीं। महफूज पर हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है और वह जमानत पर जेल से आया था। पुलिस हत्याकांड को उन्हीं मामलों से जोड़कर देख रही है।

रात भर जमकर चली शराब पार्टी, सुबह रांची के कब्रिस्तान में मिली युवक की लाश

ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस की माने तो, महफूज वेलकम इलाके में पत्नी, एक बेटी, एक बेटे और अन्य परिजनों के साथ रहता था। प्रॉपर्टी डीलर महफूज शुक्रवार दोपहर करीब सवा एक बजे नमाज के बाद घर के पास स्थित कब्रिस्तान में बेटी की कब्र पर फातिहा पढ़ने गया था। लौटते समय हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। उसके सिर में दो, सीने में दो, पेट में दो और हाथों पर गोलियां लगीं।

हुस्न के जाल में फंसकर जवान ने पाकिस्तान को दी ख़ुफ़िया जानकारी, 18 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर

आपराधिक प्रवत्ति का था 

प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया कि महफूज पर संगीन मामले दर्ज थे। वेलकम इलाके में उस पर हत्या का मामला तो सीलमपुर थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज था। वह जमानत पर बाहर आया था। पुलिस को आशंका है कि इन्हीं मामलों को लेकर उस पर हमला किया गया है। 

गरम दूध में मलाई काम थी तो किया कुछ ऐसा कि सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

पत्नी को सुनसान जगह पर ले गया पति और कहा- 'संबंध बनाने में मजा नहीं आ रहा..' और फिर...

शिकायत लेकर थाने गए किन्नरों को पुलिस ने कहा- 'आपस में सुलझा लो' और फिर...

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -