फेरीवालों ने की मनसे कार्यकर्ताओं की पिटाई
फेरीवालों ने की मनसे कार्यकर्ताओं की पिटाई
Share:

मुंबई। मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कथित कार्यकर्ताओं द्वारा फेरीवालों को हटाए जाने को लेकर शनिवार, को फेरीवालों ने पार्टी के प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ आंदोलन किया। यहां पर फेरीवालों ने प्रतीकात्मकतौर पर फोटो के साथ अपना विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने पार्टी के प्रमुख के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान वे वहां से गुजरने वाले मनसे कार्यकर्ताओं द्वारा रोके जाने पर आक्रोशित हो उठे।

ऐसे में उन्होंने 5 लोगों की पिटाई कर दी। इन लोगों को चिकित्सालय में भर्ती करवा दिया गया हैं। गौरतलब है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने एल्फिंस्टन रोड स्टेशन पर भगदड़ के बाद रेलवे स्टेशन परिसर में मौजूद फेरीवालों को हटाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। जिसके कारण फेरीवालों को हटाया गया। मगर शनिवार को फेरीवालों ने ही मनसे कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया।

जिसमें करीब 5 लोग घायल हो गए। इस घटनाक्रम से कांग्रेस ने अपनी राजनीति तेज़ कर दी है। कांग्रेस की मुंबई इकाई के अध्यक्ष संजय निरूपम ने विरोध करते हुए कहा है कि, मनसे के कार्यकर्ताओं के कदमों को सहन नहीं किया जाएगा। एल्फिंस्टन ब्रिज दुर्घटना के बाद राज ठाकरे की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुंबई में कोहराम मचा दिया है। फेरीवालों ने आक्रोशित होते हुए कहा कि, यदि उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई तो वे स्वयं अपनी सुरक्षा हेतु मनसे कार्यकर्ताओं का मुकाबला करेंगे।

सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पूजा संपन्न

सारा का शॉर्ट पैंट में नजर आया सेक्सी LOOK

बिल्डिंग में लगी आग, जिसमे रहते थे सचिन के सास-ससुर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -