41 की हुई 'शोले'
41 की हुई 'शोले'
Share:

बॉलीवुड की फिल्म शोले को तो आप जानते ही हो, आपको बता दे की भारतीय सिनेमा की माइलस्टोन फिल्म 'शोले' 15 अगस्त 1975 को रिलीज हुई थी। आज 41 सालों के बाद न सिर्फ शोले की स्टारकास्ट का लुक बदल चुका है, बल्कि इसमें काम कर चुके कई एक्टर्स भी अब इस दुनिया में नहीं हैं। फिल्म 'शोले' में गब्बर सिंह का किरदार निभाकर इतिहास रचने वाले अमजद खान अब हमारे बीच नहीं हैं।

वो 27 जुलाई 1992 को इस दुनिया को अलविदा कह गए। गब्बर सिंह की भूमिका निभाने के बाद अमजद खान रातों-रात शोहरत की बुलंदियों पर जा पहुंचे थे। उनके द्वारा बोले गए संवाद बच्चे-बच्चे की जुबान पर आज भी हैं। गांव-गांव और शहर-शहर सिर्फ गब्बर सिंह के ही चर्चे थे। कंधे पर कारतूस की पेटी लटकाए हुए वो तम्बाकू खाने का अनूठा अंदाज, खतरनाक ढंग से हंसते हुए अपने आदमियों से सवाल-जवाब और फिर गालियों की झड़ी।

यही थी गब्बर सिंह की अदाएं। हिंदी सिनेमा के हरफनमौला अदाकार संजीव कुमार ने 'शोले' में ठाकुर बलदेव सिंह का रोल किया था। उन्होंने ये भूमिका इतनी शिद्दत से निभाई थी कि आज भी ठाकुर का किरदार लोगों के जेहन में ताजा है। 6 नवंबर 1985 को सिर्फ 47 साल की उम्र में संजीव कुमार हम सबसे जुदा होकर बहुत दूर चले गए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -