गरीबों के साथ एकता कपूर ने किया ऐसा बर्ताव, देखकर बोले यूजर्स- 'पद्मश्री वापस लो'
गरीबों के साथ एकता कपूर ने किया ऐसा बर्ताव, देखकर बोले यूजर्स- 'पद्मश्री वापस लो'
Share:

टेलीविज़न क्वीन एकता कपूर की समस्याएं बढ़ती ही जा रही हैं। हाल ही में बिहार के बेगूसराय की एक कोर्ट की तरफ से एकता कपूर एवं उनकी मां शोभा कपूर के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी करने की खबरें आई हैं। तथा अब सोशल मीडिया पर उनकी एक हरकत के लिए उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एकता कपूर का एक वीडियो ट्विटर पर छाया हुआ है इस वीडियो में एकता मंदिर के बाहर बैठे निर्धन व्यक्तियों की सहायता करती दिखाई दे रही हैं। फिर आखिर ऐसा क्या हुआ है कि उन्हें ट्रोल किया जा रहा है?

बता दें एकता कपूर का ये वीडियो किसी मंदिर के बाहर का है, जहां वे निर्धनों को फल बांटती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में एकता कपूर को मंदिर के बार बैठे लोगों को फल तो बांट रही हैं मगर उनके इस दान या मदद का तरीका बहुत खराब लग रहा है। वह दूर से ही फलों को फेंक कर उन्हें भेंट दे रही हैं जिससे किसी का भी हाथ उनसे से ना छू जाए। एक वृद्ध निर्धन महिला को तो इतनी जल्दबाजी में फेंकते हुए फल देने का प्रयास किया कि वो नीचे ही गिर गए। निर्धनों के साथ इस प्रकार पेश आने की हरकत वाकई बेहद दुखी करती है। 

वही इस वीडियो को सैंकड़ों व्यक्तियों ने देखा और अब एकता के प्रति उनका गुस्सा फूट पड़ा है। एक नेटिजन ने लिखा, ब्रिटिशर्स के पश्चात् केवल बॉलीवुड स्टार्स और हाई-क्लास लोग ही हैं जो गरीबों को अछूत समझते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद गुस्साए लोग एकता की इस बात के लिए कड़ी निंदा तो कर ही रहे हैं साथ ही लोगों से उन्हें भारत सरकार की तरफ से दिए गए पद्म्श्री अवॉर्ड को भी वापस लेने की मांग कर रहे हैं। एकता के इस बर्ताव पर यूजर्स #shame on Ekta kapoor जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। 

बिग बॉस 16 में होगी इस मशहूर कपल की एंट्री, सलमान खान संग करेंगे धमाका

रूबीना दिलैक ने किया कुछ ऐसा कि नजर आने उतारने लगे किन्नर, वायरल हुआ VIDEO

सामने आया टीवी की इस 'संस्कारी बहू' का असली अवतार, दिल थामकर देंखे तस्वीरें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -