Video: मछली को खाना खिला रहा था शख्स, एक झटके में पकड़ लिया हाथ
Video: मछली को खाना खिला रहा था शख्स, एक झटके में पकड़ लिया हाथ
Share:

दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ चौकाने वाला होता रहता है। अब हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जो हर किसी के होश उड़ा रहा है। जी दरअसल यह वीडियो एक मछली का है। आप तो जानते ही होंगे दुनिया में एक से बढ़कर एक कई ऐसी मछलियां हैं, जो बहुत ही विशाल हैं। इस लिस्ट में व्हेल और शार्क प्रमुख हैं। जी हाँ और ये दोनों इतनी विशालकाय होती हैं कि किसी इंसान को तो आराम से निगल सकती हैं। सबसे खासकर शार्क से तो इंसानों को बचकर ही रहने की सलाह दी जाती है, क्योंकि ये बड़ी ही खूंखार होती हैं। फिलहाल एक वीडियो वायरल हो रहा है जो हैरान करने वाला है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sam Cook (@samcook.photos)

इस वीडियो में ऐसी ही एक मछली नजर आई है जिसका नाम है अटलांटिक टेरपोन (Atlantic Tarpon)। यह काफी बड़ी और वजनदार होती है। इस समय सोशल मीडिया पर इसी मछली से जुड़ा एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है। आप सभी ने कभी न कभी मछलियों को दाना तो खिलाया ही होगा। हालांकि ये काम छोटी मछलियों का होता है। क्योंकि बड़ी मछलियां तो छोटी-छोटी मछलियों का ही शिकार करके खा जाती हैं। टेरपोन मछली भी छोटी मछलियों को खाकर अपना पेट भरती है।

लेकिन फिलहाल सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक शख्स पानी में तैर रही एक टेरपोन मछली को खाना खिलाने की कोशिश करता है, लेकिन इसी बीच मछली उसका पूरा का पूरा हाथ ही पकड़ लेती है। हालाँकि इस दौरान अच्छी बात यह रही कि उसने शख्स का हाथ बाद में छोड़ दिया, वरना तो शख्स को अपना हाथ गंवाना पड़ता। अब तक इस वीडियो को जिसने भी देखा उसके होश उड़ गए और हमे यकीन है यह आपको भी हैरान कर सकता है।

कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की हत्या पर अनुपम खेर का बड़ा बयान

VIDEO: बच्चों के लिए रणवीर ने रखी जयेशभाई जोरदार की स्क्रीनिंग, नाचे झूमकर

दिल्ली अग्निकांड के वीडियो वायरल, पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष से मुआवजे का एलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -