Video: भगवान का चमत्कार!, छत से गिरा बच्चा लेकिन नहीं आई खरोंच
Video: भगवान का चमत्कार!, छत से गिरा बच्चा लेकिन नहीं आई खरोंच
Share:

कहा जाता है अगर भगवान चाहे तो क्या कुछ नहीं कर सकता। वहीं अगर किस्मत अच्छी हो तो किसी भी मुसीबत से व्यक्ति कैसे भी करके बच ही जाता है। आप सभी ने आज तक कई वीडियो देखे होंगे, किस्से सुने होंगे जो चमत्कारी रहे होंगे। जी दरअसल दुनिया में कई बार ऐसे चमत्कार होते हैं कि देखकर आँखों को यकीन ही नहीं हो पाता। कई बार बड़े-बड़े और भयानक एक्सीडेंट में भी लोगों को खरोंच तक नहीं आती। जी हाँ और लोग इसे ईश्वर का चमत्कार कहते हैं। फिलहाल ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आप देख सकते हैं इस वीडियो में एक बच्चा छत पर से गिर जाता है लेकिन उसको कुछ नहीं होता। आप देख सकते हैं वायरल हो रहे वीडियो में एक बच्चा छत पर से गिर जाता है तभी एक दूसरा बच्चा वहां भागता हुआ आता है और उसकी वजह से बच्चे की जान बच जाती है। कहते हैं जाको राखे साइयाँ मार सके न कोय, ऐसा ही कुछ इस वीडियो ने साबित कर दिया। आप देख सकते हैं इस वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि एक बच्चा गली से गुजर रहा था। तभी एक पतंग कटकर वहां आती है और जमीन पर गिरने ही वाली होती है। इसी बीच गली से गुजर रहा बच्चा उस पतंग को लूटने के लिए भागता है। जैसी ही पतंग जमीन पर गिरती है तो वह बच्चा उसे उठाने के लिए झुकता है।

ठीक उसी वक्त वहां एक बच्चा छत से नीचे गिर जाता है और वह बच्चा पतंग उठा रहे बच्चे पर गिरता है। इस वजह से उस बच्चे की जान बच जाती है। इस समय यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इस वीडियो को ट्विटर पर @Rajneeshht नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। इसी के साथ इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है,'अत्यंत अद्भुत नजारा! ईश्वर ने छत से गिरते हुए बच्चे को बचाने के लिए ,पतंग लूटने के बहाने दूसरे बच्चे को उसके ठीक नीचे भेज दिया! कमाल है ईश्वर की इच्छा के विरूद्ध कुछ भी संभव नहीं!'

आखिर क्यों 1 अप्रैल को मनाते हैं अप्रैल फूल डे, जानिए इतिहास

शरीर पर आग लगाकर ऊंची इमारत से कूदा युवक, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो

समुद्री बीच पर मिला एलियन जैसा Mysterious जीव, वीडियो देखकर उड़ेंगे आपके होश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -