मुंबई: महिला को एक साथ दे दी गई वैक्सीन की तीन डोज और फिर...
मुंबई: महिला को एक साथ दे दी गई वैक्सीन की तीन डोज और फिर...
Share:

ठाणे: मुंबई के पास ठाणे से हाल ही में एक बड़ी ही चौकाने वाली खबर आई है। जी दरअसल यहाँ एक महिला को एक साथ तीन बार वैक्सीन दे दी गई है। बताया जा रहा है यह मामला ठाणे महापालिका के आनंद नगर वैक्सीनेशन केंद्र का है। यहाँ वैक्सीन लेने गई 28 साल की महिला को एक ही समय में एक ही साथ वैक्सीन के तीन डोज दे दिए गए। अब इस समय महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है। खबरों के अनुसार अब महिला को एक डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है। इस मामले को देखते हुए भाजपा ने नगरपालिका अस्पताल के ऐसे लापरवाह कर्मचारियों के ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त कार्रवाई करने की मांग की है।

वही दूसरी तरफ पालिका प्रशासन ने जवाब में एक समिति गठित कर जांच शुरू कर देने की बात कही है। आप सभी को बता दें कि ठाणे के घोरबंदर रोड में स्थित आनंदनगर स्वास्थ्य केंद्र मेें 25 जून, दोपहर के वक़्त वैक्सीन लेने के लिए पास के ब्राम्हड इलाके में रहने वाली एक महिला आई। वहीँ स्वास्थ्य केंद्र में उस दौरान मौजूद कर्मचारियों ने महिला को एक साथ वैक्सीन के तीन डोज दे दिए। एक साथ तीन डोज मिलने के बाद महिला घबरा गई और किसी तरह अपने घर चली आई।

उसके बाद महिला ने अपने पति को वैक्सीन के तीन डोज दिए जाने की बात बताई। यह बात कहीं से स्थानीय नगरसेविका तक पहुंची और नगरसेविका ने जब संबंधित स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों से सवाल किया तो उनको वहां से संतोषजनक जवाब नहीं मिला। अब इस पूरे मामले को देखते हुए भाजपा की तरफ से महापालिका के अधिकारियों और डॉक्टरों पर जिम्मेदारी झटकने और लापरवाही बरतने का इल्ज़ाम लगाया जा रहा है। वहीँ अब यह देखना होगा कि ठाणे महापालिका आयुक्त डॉ. विपिन शर्मा इस घटना पर क्या कदम उठाते हैं?

महाराष्ट्र: फर्जी वैक्सीनेशन के चलते सोसाइटी में टीकाकरण के लिए BMC ने जारी किए नए नियम

मुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस आज से विस्टाडोम कोच के साथ होगी शुरू

अनिल देशमुख को मिला ED का समन, दो निजी कर्मचारियों को हुए हैं गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -