शॉकिंग! दो टुकड़ों में हुआ जैस्मिन भसीन का शरीर, फैंस को लगा झटका
शॉकिंग! दो टुकड़ों में हुआ जैस्मिन भसीन का शरीर, फैंस को लगा झटका
Share:

देश के सबसे बड़े और चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 14 की प्रतियोगी एवं टेलीविज़न अभिनेत्री जैस्मिन भसीन के काफी चाहने वाले हैं। सोशल मीडिया पर जैस्मिन भसीन बहुत सक्रीय रहती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। इसी बीच जैस्मिन भसीन ने इंस्टाग्राम पर अपना एक बहुत अजीबोगरीब वीडियो साझा किया है। इस वीडियो को देखने के पश्चात् जैस्मिन के प्रशंसकों को शॉक लग रहा है। प्रशंसक नहीं समझ पा रहे कि आखिर ऐसा कैसे हुआ है। 

वही सामने आए इस वीडियो में जैस्मिन भसीन का शरीर और पैर दोनों ही अलग-अलग नजर आ रहा है। यूं कहें कि उनका शरीर दो हिस्सों में बंट गया है, मगर वो इसके पश्चात् मस्ती और डांस करती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री के इस वीडियो को देखकर उनके बॉयफ्रेंड अली गोनी भी प्रशंसकों की भांति ही हैरान है। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि जैस्मिन ने इस प्रकार का वीडियो क्यों बनाया हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर रफ़्तार से वायरल हो रहा है। 

वही वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैस्मिन भसीन एक सोफै पर बैठी हैं। उनका शरीर पेट से दो भागों में कटा हुआ है। जैस्मिन भसीन पहले पुस्तक पढ़ती हैं। फिर वो बैठे-बैठे डांस करती हैं। फिर उनका आधा शरीर उठता है तथा वीडियो से गायब हो जाता है। केवल उनके पैर ही दिखाई देते हैं। वीडियो मजेदार से अधिक वियर्ड है। जैस्मिन ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा, 'ऐसा भी होता है।' जैस्मिन भसीन के इस वीडियो को देखकर उनके बॉयफ्रेंड अली गोनी असमंजस में पड़ गए हैं।

करण कुंद्रा पर भड़की माही विज, बोली- जय कम से कम औरत गिरी तो नहीं करता...

रुबीना दिलैक और सृष्टि रोड़े की दोस्ती में आई दरार! जानिए क्या है मामला?

टास्क के दौरान पानी की जगह तेल पी गईं 'बिग बॉस 15' की ये कंटेस्टेंट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -