मुंबई छोड़ रहीं शहनाज गिल, जानिए इस खबर की सच्चाई
मुंबई छोड़ रहीं शहनाज गिल, जानिए इस खबर की सच्चाई
Share:

पंजाब में अपनी दमदार अदाकारी और अपनी आवाज से लाखों दिलों को जीतने वाली शहनाज गिल इन दिनों सबसे अधिक सुर्ख़ियों में है। जी दरअसल शहनाज सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से गायब हैं और उनके फैन्स लगातार उनको लेकर अपनी फिक्र जता रहे हैं। बीते दिनों ही करीब एक महीने बाद उन्हें देखा गया। जी दरअसल वह एक महीने तक काम से दूर रहीं, लेकिन अब धीरे-धीरे फिर से शहनाज सामान्य जिंदगी में वापस लौट रही हैं। आजकल वह अपनी आने वाली फिल्म ‘हौसला रख’ का प्रमोशन कर रही हैं। अब तक उनके कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए हालांकि फैन्स अभी भी अपनी चुलबुली शहनाज को मिस कर रहे हैं।

अब तक शहनाज के जितने भी वीडियोज आए वह सभी में पहले से काफी शांत नजर आईं। वहीं इन सभी के बीच शहनाज गिल को लेकर ऐसी अफवाह है कि वह हमेशा के लिए मुंबई छोड़ रही हैं। जी दरअसल बीते दिनों एक यूट्यूब चैनल ने वीडियो बनाया जिसमें बताया जा रहा है कि शहनाज मुंबई छोड़ रही हैं। इस वीडियो में शहनाज कार में बैठी हुई हैं और आगे वह मुंबई एयरपोर्ट पर जाते दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को अलग-अलग वीडियोज को जोड़कर यूट्यूब पर वायरल किया जा रहा है, जबकि इनमें कोई सच्चाई नहीं है।

जी हाँ, शहनाज गिल कहीं नहीं जा रही है। एक मशहूर वेबसाइट ने सूत्रों के हवाले बताया कि इस तरह की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। ऐसी रिपोर्ट महज अफवाह है जैसा कि वीडियो में दावा किया जा रहा है। अब बात करें शहनाज के काम के बारे में तो उनकी आने वाली फिल्म ‘हौसला रख’ 15 अक्टूबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में दिलजीत, शहनाज के अलावा सोनम बाजवा और शिंदा गरेवाल भी अहम् भूमिकाओं में नजर आएँगे।

'दुःख बांटने पर लोग मजाक उड़ाते हैं', सिद्धार्थ को खोने के बाद बोलीं शहनाज गिल

सामने आया शहनाज गिल का दूसरा प्रमोशनल वीडियो, देखकर ख़ुशी से उछले फैंस

रिलीज हुआ हौसला रख का पहला गाना, शहनाज को ना देख भड़के फैंस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -