VIDEO: डैम की दीवार पर स्टंट कर रहा था शख्स, जो हुआ देखकर निकली लोगों की चीख
VIDEO: डैम की दीवार पर स्टंट कर रहा था शख्स, जो हुआ देखकर निकली लोगों की चीख
Share:

आजकल कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। ऐसे में हाल ही में भी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जो हुआ वह देखकर आपके पसीने छूट जाएंगे। जी दरअसल इस वीडियो में एक शख्स लोगों को स्टंट दिखाना चाहता था। हालाँकि स्टंट दिखाते वक्त एक ऐसी घटना हुई, जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों की सांसें अटक गई। जी दरअसल कर्नाटक के चिकबलापुर में एक बड़ा डैम है, जहां पर लोग अक्सर घूमने और डैम से पानी निकलते हुए देखते हैं। यहीं पर एक शख्स ने स्टंट करने की बेवकूफी की और उसके बाद जो हुआ वह देखकर हर व्यक्ति की चीख निकल गई।

वैसे तो मस्ती करना कई बार खतरनाक साबित होता है हालाँकि इस बार भी ऐसा ही हुआ। जी दरअसल यह घटना चिकबलापुर के श्रीनिवासा डैम की है। यहाँ डैम से लगातार पानी रिझ रहा है और एक शख्स बहते हुए पानी के बीच खड़ी दीवार पर चढ़ने की कोशिश करता है। देखते ही देखते वह आधे से अधिक दूरी तक चढ़ जाता और नीचे खड़े लोग उसे निहार रहे होते हैं। वहीं कुछ लोग उस शख्स का वीडियो बना रहे थे, लेकिन तभी एक ऐसी घटना हुई जिसको लेकर सभी को डर था। जी दरअसल चिकबलापुर के श्रीनिवासा डैम पर मौजूद लोग पानी की तेज बहाव का आनंद ले रहे थे।

इसी बीच एक युवक डैम की सीधी दीवार पर लगभग 30 फीट ऊपर चढ़ गया। हालाँकि यह बेहद ही खतरनाक और जानलेवा स्टंट था। कुछ दूर तक ऊपर चढ़ने के बाद वह अपना बैलेंस नहीं बना सका और फिर फिसलते हुए नीचे जा गिरा। वहीं नीचे गिरते हुए शख्स का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। बताया जा रहा है युवक की जान तो बच गयी लेकिन उसको खूब चोट आई है। इस घटना के होने के बाद युवक को तुरंत अस्पताल जाना पड़ा, जहां उसका इलाज हो रहा है।

VIDEO SOURCE: Imran Khan

साँपों का आतंक: एक-एक करके घर में निकलने लगे कई जहरीले सांप, मचा हड़कंप

खौफनाक वीडियो: 80KM की स्पीड से आया मौत का बवंडर, उड़ने लगे पेड़ और टूटी छतें

बेशकीमती फूलदान को किसी काम का नहीं समझते थे घरवाले, अब बिका 11 करोड़ 53 लाख में

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -