शॉकिंग! एक साथ प्रेग्नेंट हुई अरमान मलिक की दो पत्नियां, अब यूट्यूबर ने रचा ली तीसरी शादी!
शॉकिंग! एक साथ प्रेग्नेंट हुई अरमान मलिक की दो पत्नियां, अब यूट्यूबर ने रचा ली तीसरी शादी!
Share:

जाने माने मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक की रियल लाइफ ख़बरों में बनी रहती है। उनकी दो पत्नियां हैं। अरमान मलिक की दोनों पत्नियां पायल एवं कृतिका मां बनने वाली हैं। वही अब खबर आ रही है कि अरमान मलिक ने तीसरी शादी कर ली है। चौंक गए ना? उनकी दो पत्नियों पर हंगामा कम नहीं हुआ जो तीसरी शादी की बात हो रही है।

अरमान मलिक का उनके यूट्यूब चैनल पर हाल फिलहाल का एक व्लॉग है। जिसका डिसक्रिप्शन किसी को भी हैरान कर सकता है। इसमें लिखा है- तीसरी पत्नी बोलेगी दुनिया। बस अरमान मलिक का डिसक्रिप्शन में ऐसा लिखना था कि लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं। सब ये सोचने लगे क्या सचमुच अरमान मलिक की जिंदगी में कोई और आ गई है? क्या अरमान मलिक तीसरी शादी करने वाले हैं? पूरा सच जानने के लिए अरमान मलिक के प्रशंसकों ने तुरंत उनका व्लॉग प्ले कर सच जानने का प्रयास किया। 

व्लॉग में अरमान मलिक के नए गानें 'कुछ रातें' की शूटिंग होते हुए दिखाया गया है। गाने को 8 दिनों में 5 मिलियन से अधिक व्यूज प्राप्त हुआ हैं। व्लॉग में बिहाइंड द सीन्स क्लिप देखने को मिलती है। स्टार्स का मेकअप, वैनिटी वैन में अरमान मलिक की दोनों बीवियों की मस्ती और यूट्यूबर के बेटे चीकू की रील वीडियो बनाना, फन करना।।। अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल भी इस गाने का हिस्सा हैं। वे भी अपना ड्रेसअप दिखाती हैं। व्लॉग के अंत में अरमान कास्ट एवं क्रू से लोगों को रूबरू कराते हैं। इस के चलते अरमान अभिनेत्री तान्या से प्रशंसकों को कुछ बोलने को बोलते हैं। साड़ी में सजी धजी तान्या अपना चूड़ा दिखाती हैं। वे बोलती हैं- ''काम करके बहुत अच्छा लगा। हमारी शादी हुई है म्यूजिक वीडियो में। (तान्या की ये बात सुन अरमान मलिक अपनी हंसी नहीं रोक पाते) आपको म्यूजिक वीडियो देखना पड़ेगा। हैरान मत होइए। जरूर इस म्यूजिक वीडियो को देखें।'' बता दे कि अरमान मलिक की तीसरी शादी नहीं हुई है। ये बस प्रैंक टाइप था। उन्होंने म्यूजिक वीडियो में शादी की है, रियल लाइफ में नहीं। अरमान मलिक की केवल दो ही बीवियां हैं और नहीं। सॉन्ग 'कुछ रातें' हसमत सुल्ताना ने गाया है। इसमें तान्या चौहान और पायल मलिक ने एक्ट किया है। 

प्रेग्नेंसी के कारण देवोलिना ने रचा ली जल्दी शादी! अब एक्ट्रेस ने बताया सच

बेटी संग 30 घंटों तक जर्मनी के एयरपोर्ट में फंसी रहीं ये मशहूर अदाकारा, शेयर किया वीडियो

रुबीना का ये अंदाज कर देगा आपको मदहोश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -